वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

वन विभाग की कार्रवाई अवैध लकड़ी से भरे तीन ट्रैक्टर ट्राली जप्त

16 Views

भीलवाड़ा ( बलराम वैष्णव ):- क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध वन संपदा की तस्करी के खिलाफ एक सटीक और योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया । वनपाल कमलेश कुमार रेगर ने बताया कि राजस्थान वन अधिनियम 1957 की 41 व 42‌ के तहत कार्रवाई करते हुए बुधवार मध्य रात्रि बाद नदराय गांव के पास लकड़ियां भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त किया, चालक ट्रैक्टर को रास्ते में ही छोड़कर भाग गया । वही दुसरी कार्रवाई भी मध्य रात्रि को नदराय क्षेत्र के मरड़ा की झोपड़ियां के पास की, यहां पर दो ट्रैक्टर ट्रॉली में अवैध लकड़ियां से भरी थी, जिसको चालक सड़क पर ही छोड़ गए । इस पर वन विभाग की टीम ने राजस्थान वन अधिनियम की 1957 की धारा 41 व 42 के तहत बिना टीपी के अवैध रुप से लकडी का परिवहन किया पाया गया । तीनों ट्रैक्टरों को डिटेन कर जावल वन चौकी पर लाया गया । जहां मामले दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया । पांच दिनों में वन विभाग की टीम ने दुसरी कार्रवाई की ।।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

Leave a Comment

और पढ़ें

और पढ़ें