वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

तेजा दशमी पर कोटड़ी में जाट समाज की विशाल वाहन रैली एवं शोभायात्रा 19 को

9 Views


भीलवाड़ा ( बलराम वैष्णव ):- लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज की जयंती एवं तेजा दशमी के अवसर पर कोटड़ी आम चौखला जाट समाज की ओर से 19 सितंबर को कस्बे में विशाल वाहन रैली एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा । आयोजन को लेकर जाट समाज के लोगों में खासा उत्साह है तथा रैली को सफल बनाने के लिए समाज के कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारियां की जा रही हैं । जाट समाज कोटड़ी के अध्यक्ष देवराज जाट एवं पूर्व अध्यक्ष राजेश जाट ने बताया कि हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस बार भी तेजा दशमी के अवसर पर समाज की ओर से भव्य आयोजन किया जा रहा है । विशाल वाहन रैली एवं शोभायात्रा की शुरुआत कोटड़ी पंचायत समिति परिसर स्थित पंचेश्वर महादेव मंदिर से होगी । यहां से रैली निर्धारित मार्ग से रवाना होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों से गुजरेगी । इस दौरान समाज के लोग बड़ी संख्या में वाहनों के साथ रैली में शामिल होंगे ।शोभायात्रा के दौरान लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज के जीवन, उनके आदर्शों एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान को दर्शाती झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी । इस बार रैली में शिक्षा, कृषि, प्रशासनिक सेवा और रक्षा क्षेत्र से संबंधित विशेष झांकियां शामिल की जाएंगी । इसके माध्यम से समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता, कृषि के महत्व तथा युवाओं को प्रशासनिक एवं रक्षा सेवाओं में आगे बढ़ने का संदेश दिया जाएगा। वहीं पारंपरिक तेजा गायन भी शोभायात्रा का विशेष आकर्षण रहेगा । रैली कस्बे के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों से होते हुए तेजाजी चौक पहुंचेगी । यहां वीर तेजाजी महाराज के ध्वज चढ़ाने की परंपरा के तहत ध्वज चढ़ाया जाएगा । इसके बाद शोभायात्रा कोटड़ी श्याम मंदिर पहुंचेगी, जहां जनसभा का आयोजन किया जाएगा । जनसभा में समाज के पदाधिकारी एवं वरिष्ठजन समाज की एकता, शिक्षा, युवाओं की भूमिका तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखेंगे । कार्यक्रम के अंत में समाज के लोगों के लिए महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा । आयोजन को लेकर जाट समाज के कार्यकर्ताओं द्वारा गांवों एवं आसपास के क्षेत्रों में संपर्क किया जा रहा है तथा अधिक से अधिक समाजबंधुओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं । रैली की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों को लेकर कन्हैयालाल जाट, सांवरमल जाट, गोविंद जाट, कैलाश जाट, देबीलाल जाट, किशन जाट, कमलेश जाट, नारायण जाट एवं हरिलाल जाट सहित समाज के कई कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं । समाज पदाधिकारियों ने बताया कि तेजा दशमी का यह आयोजन केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज की एकता, सामाजिक चेतना और नई पीढ़ी को लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज के आदर्शों से जोड़ने का भी माध्यम है । आयोजन में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं के शामिल होने की उम्मीद है ।।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें