वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

समाजसेवी महावीर समदानी को पीएचडी की उपाधि प्रदान

8 Views


भीलवाड़ा ( बलराम वैष्णव ):- श्री गणेश उत्सव प्रबंध एवं सेवा समिति सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े समाजसेवी एवं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी को यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त बैंगलूरू विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट ऑफ फेलोशीप ( पीएचडी ) की उपाधि प्रदान की है। विश्वविद्यालय द्वारा समाजसेवी समदानी को पीएचडी की उपाधि मेडिकल केयर, मेडिसिन, पब्लिक हेल्थ ( चिकित्सा देखभाल एवं चिकित्सा प्रबंधन ) के क्षेत्र में उनके द्वारा उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए प्रदान की गई है । उनके द्वारा ये शोध कार्य राष्ट्रीय सेवा प्रगति फैलोशिप के मान्यता प्राप्त रिसर्च सेंटर के कुशल मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ । यह शोध आधुनिक चिकित्सा प्रद्धतियों ओर स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होगा । समदानी ने पीएचडी करने से पूर्व बायोकेमिस्ट्री में अंग्रेजी माध्यम से मास्टर डिग्री प्राप्त की है । उन्होंने पीएचडी उपाधि प्राप्त होने पर इसका श्रेय माता-पिता से मिले मार्गदर्शन एवं मित्रों से मिले सहयोग को दिया है । शहर में विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले महावीर समदानी को पीएचडी की डिग्री प्राप्त होने पर उनके परिवार के सदस्यों के साथ मित्रों एवं चिकित्सा अनुसंधान क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बधाईयां दी है । समदानी ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि शोध कार्य के दौरान जो ज्ञान प्राप्त हुआ ओर जो निष्कर्ष सामने आए उनका चिकित्सा स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर उपयोग हो सके ।।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें