वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कार व बाइक में जबरदस्त भिड़ंत, दंपति व बेटे की दर्दनाक मौत

5 Views


भीलवाड़ा ( बलराम वैष्णव ):- नेशनल हाईवे 758 पर नयागांव के पास शुक्रवार दोपहर उस वक्त एक बड़ा हादसा हो गया, कार व बाइक में हुई जबरदस्त भिड़ंत में बाइक सवार दंपती सहित बेटे की दर्दनाक मौत हो गई । सुचना पर बिगोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची । थाना प्रभारी जय सुल्तान ने बताया कि नेशनल हाईवे 758 पर नयागांव के पास शुक्रवार दोपहर एक कार व बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, टक्कर इतनी जबरदस्ती की बाइक पूरी तरह से चकनाचूर हो गई, इस। दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार सदर थाना क्षेत्र के रूपाहेली निवासी भगवान पिता रोड़ा बागरिया उम्र 67 वर्ष, पत्नी देऊ बागरिया उम्र 53 वर्ष व पुत्र रतन बागरिया उम्र 24 वर्ष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, तीनों शवों को बिगोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां परिजनों के आने के बाद शुक्रवार सायं को शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया । तीनों शवों का शनिवार सुबह अंतिम संस्कार किया जाएगा ।।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें