
भीलवाड़ा।(बलराम वैष्णव )जिले के ककरोलिया माफी गांव में दीपावली का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, उमंग और धूमधाम के साथ मनाया गया। दीपावली के अवसर पर पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। घरों और प्रतिष्ठानों को आकर्षक रोशनी, दीपकों एवं सजावट से सजाया गया। शाम होते ही दीपों की रोशनी से गांव जगमगा उठा।इस अवसर पर बलराम वैष्णव, किशन वैष्णव, पवन ओझा, महावीर वैष्णव एवं कार्तिक सुथार सहित ग्रामीणों ने दीपावली का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया। सभी ने एक–दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं तथा मिठाइयां बांटकर खुशियां साझा कीं दीपावली के अवसर पर लोगों ने अपने घरों में माता लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की पूजा–अर्चना कर परिवार की सुख–समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की। बच्चों एवं युवाओं में भी दीपावली को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
ग्रामीणों ने आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाते हुए समाज में एकता और सद्भाव का संदेश दिया। पूरे गांव में खुशियों और उल्लास का वातावरण बना रहा।
Author: shiningmarwar
Super

