वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

हनुमान टेकरी पर भागवत कथा का दूसरा दिन: कष्टों में भी नहीं छूटनी चाहिए भक्ति और भजन की डोर – आचार्य शास्त्र

16 Views

भीलवाड़ा, 12 नवम्बर। जीवन में कितने भी कष्ट आ जाए भक्ति ओर भजन छूटने नहीं चाहिए। भगवान हमारी परीक्षा लेते है ओर उस दिन भक्ति ओर भजन छूट जाए तो प्रभु कृपा से वंचित हो जाते है। भक्ति के मार्ग में बहुत कष्ट आते है पर अडिग रहते है तो परमात्मा की कृपा हो जाती है। जिस दिन आप प्रभु से याचना बंद कर उसे अपना मानने लगेंगे उस दिन से परमात्मा भी आपको अपना मान लेगा। मंदिर में प्रभु से संसार की तुच्छ वस्तुएं मांगने नहीं उससे अपने ह्दय में विराजित होने की प्रार्थना करने जाओ। ये विचार छोटी हरणी स्थित श्री टेकरी के बालाजी काठियाबाबा आश्रम पर महन्त बनवारीशरण काठियाबाबा के सानिध्य में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव आयोजन के दूसरे दिन गुरूवार को व्यासपीठ से वृन्दावन के प्रख्यात कथावाचक गौरक्षक आचार्य महेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने व्यक्त किए। दूसरे दिन कपिल–देवहूती संवाद, सती चरित्र एवं धु्रव चरित्र आदि प्रसंगों का वाचन किया गया। कथा के दौरान कई संत महात्माओं का सानिध्य भी प्राप्त हुआ।

 

कथा में आचार्य शास़्त्री ने कहा कि जीवन में हमेशा परमात्मा के प्रति भरोसा रखे। दुःख, सुख, संपति,विपदा, आपदा ये सब प्रारब्ध के अनुसार प्राप्त होती है। संसार में रहते हुए भगवान का नाम लेने के लिए प्रतीक्षा नहीं करे क्योंकि समय कब पूरा हो जाएगा कोई नहीं जानता। दुनिया की भागादौड़ी के बीच काम करते हुए परमात्मा को याद कर लिया तो इस लोक के साथ परलोक भी सुधर जाएगा।

उन्होंने कहा कि जो बीत गया उसका शोक मत करो क्योंकि परिस्थितियां दुःख नहीं देती उसका ठहराव पीड़ा देता है। वर्तमान पर ध्यान दिया तो भविष्य स्वत ही सुधर जाएगा। जीवन में धर्म का आचरण श्रेष्ठ है क्योेंकि धर्म ही जीवन में आध्यात्म का मार्ग प्रशस्त करता है। जीवन में निस्वार्थ भाव से भक्ति के मार्ग पर चलने वाले का कल्याण अवश्य होता है। आचार्य महेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि जीवन में अनुकूलता ओर सुख मिले तो उसे हरि कृपा माने ओर जीवन में कष्ट आपदा आ जाए तो उसे हरि इच्छा मान स्वीकार करे। प्रभु भक्ति करते हुए मीरा की तरह सुख दुःख दोनों में प्रसन्न रहना सीख ले।

शास्त्रीजी ने कथा आयोजन के सूत्रधार महन्त बनवारीशरण काठियाबाबा की बालाजी महाराज के प्रस्तावित मंदिर एवं विशाल गौशाला की भावना की सराहना करते हुए नए मंदिर बनाने से अधिक जरूरी है जो मंदिर है उनकी पूरी सार संभाल की जाए ओर उनको भव्यता प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि हनुमान टेकरी मंदिर का प्रस्तावित स्वरूप इस जगह को नई भव्यता व गरिमा प्रदान करेगा। गौशाला के माध्यम से गौसेवा करने से बड़ा पुण्य कोई नहीं हो सकता। सेवा के इन कार्यो में सहभागिता निभाने वाले भी पुण्य के भागीदार होते है। कथा के दौरान व्यास पीठ से भजन प्रारंभ होते ही कई श्रद्धालु भाव विभोर होकर नृत्य करने लगते।

दूसरे दिन की कथा विश्राम पर व्यास पीठ की पूजा एवं आरती करने वालों में भीलवाड़ा नगर निगम महापौर जसवंत कंवर, उप महापौर राधेश्याम सोमानी, सत्येन्द्र बिरला, हरिनारायण माली, तेजसिंह, रेखाकंवर झाला, ललिता कंवर, श्यामसुन्दर व्यास, गजेन्द्र लोढ़ा, भंवरदास वैष्णव, रणजीतसिंह कारोही, योगराज सिंह, छीतरलाल, भरत सोनी, गोपाल शर्मा, प्रेमलता शर्मा, लीलादेवी, अनिता कंवर, रेणु सोमानी, शशिकुमार शर्मा, गोपाल जोशी, गोपाल चौधरी, नंदकिशोर सोनी, भगवान सिंह, भगवतीलाल महाराज आदि शामिल थे। कथाश्रवण करने के लिए छोटी हरणी एवं भीलवाड़ा के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहंुचे थे। श्रीमद् भागवत कथा का वाचन प्रतिदिन दोपहर एक से शाम 5 बजे तक हनुमान टेकरी परिसर में होगा। कथा में तीसरे दिन शुक्रवार को जड़भरत संवाद, नृसिंह अवतार, वामन अवतार प्रसंग का वाचन होगा। कथा के दौरान हरणी महादेव मुख्य मार्ग से हनुमान टेकरी तक के मार्ग पर विशेष सजावट की गई है एवं जगह-जगह स्वागत के बैनर होर्डिंग लगाए गए है।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें