वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

महामहोत्सव की तैयारियों में जुटे श्रद्धालु, सफाई व्यवस्था के साथ पुलिस प्रशासन ने लिया जायज

7 Views

 

भीलवाड़ा, 12 नवम्बर। धर्मनगरी भीलवाड़ा में 20 नवम्बर को श्रद्धा एवं भक्ति का नया इतिहास बनाने जा रहे 16108 श्री तुलसी शालिग्रामजी विवाह महामहोत्सव के लिए तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई है। सकल सनातन परिवार की प्रेरणा से श्री तुलसी शालिग्राम विवाह समिति के तत्वावधान में होने जा रहे इस दिव्य भव्य धार्मिक आयोजन के लिए महामहोत्सव स्थल आजादनगर स्थिति मेडिसिटी ग्राउण्ड की सफाई एवं स्वच्छता के लिए श्रद्धालुओं द्वारा श्रमदान का विराट महाभियान गुरूवार से प्रारंभ हो गया। आयोजन स्थल पर की जा रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। महोत्सव के सूत्रधार गौवत्स विष्णुश्री कृष्णतनय महाराज के सानिध्य में कार्यक्रम स्थल पर श्रमदान करने के लिए सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण वहां पहुंच गए। आयोजन समिति के संयोजक एस.एन.गग्गड़ ने बताया कि विशाल मैदान की श्रद्धालुओं के सहयोग से पूर्ण सफाई की जा रही है। श्रमदान करने वालों में युवा, बुर्जुग, महिलाओं सहित सभी उम्र वर्ग के भक्तगण शामिल थे। किसी ने मैदान में उग रही झाड़ियों को हटाया तो किसी ने कंकर पत्थर वहां से हटाए। श्रमदान अभियान शुक्रवार को सुबह 7.30 बजे से होगा। श्रमदान अभियान 15 व 16 नवम्बर को भी होगा। कार्यक्रम स्थल पर होने वाली सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने के लिए भीलवाड़ा शहर पुलिस उप अधीक्षक सज्जन सिंह, यातायात पुलिस प्रभारी बाबुलालजी, प्रतापनगर थाना प्रभारी सुनील टाड़ा, पुष्पा कासोटिया आदि पुलिस अधिकारी मेडिसिटी ग्राउण्ड पहुंचे ओर सुरक्षा व वाहन पार्किंग के हिसाब से की जाने वाली तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने पुलिस प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

श्रमदान करने वालों में आयोजन समिति के आचार्य पंडित योगेन्द्र शर्मा, संयोजक एस.एन.गग्गड़, समिति के कार्यालय प्रभारी रजनीकांत आचार्य, गोपीकिशन पाटोदिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष छगनलाल जैन,उपाध्यक्ष हनुमान अग्रवाल, मुकेश चेचाणी, प्रेमप्रकाश पुरोहित, जगदीश वैष्णव, मुकेश राठी, श्याम झंवर, रतनलाल, अनिल पारीक, अनिल टेलर, श्याम पुरोहित, अनिल बनेड़ा, रविकांत शर्मा, शुभम, रतन अजमेरा, जगदीश जांगिड़, महेश पांडेय, प्रहलाद अजमेरा, गोपाल सुवालका, बछराज सिंह सहित बड़ी संख्या में भीलवाड़ा के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु शामिल थे।

गौरतलब है कि आजादनगर मेडिसिटी ग्राउण्ड पर 20 नवम्बर को 16108 श्री तुलसी शालिग्रामजी विवाह महामहोत्सव का भव्य आयोजन होगा। पहली बार राजाधिराज मेवाड़ धणी श्री गढ़बोर चारभुजानाथ बारात लेकर भीलवाड़ा पधारेंगे। उनके साथ भीलवाड़ा के विभिन्न मंदिरों में स्थापित भगवान चारभुजानाथ भी बारात लेकर पधारेंगे। इस महामहोत्सव के आयोजन 17 नवम्बर से प्रारंभ हो जाएंगे। इस दौरान 17 से 19 नवम्बर तक दोपहर एक से 4 बजे तक आयोजन स्थल मेडिसिटी ग्राउण्ड पर रूक्मिणी मंगल कथा का आयोजन होगा। कथा का वाचन आयोजन के सूत्रधार श्रीविष्णु कृष्ण तनय महाराज करेंगे। कथाश्रवण करने के लिए हजारों श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल पर विशाल पांडाल तैयार किया जा रहा है। भीलवाड़ा शहर के साथ विभिन्न स्थानों के हजारों श्रद्धालुओं ने धर्म माता-पिता के रूप में पंजीयन कराया है। आयोजन समिति ने भीलवाड़ा के श्रद्धालुओं से अपील की है कि इस महाआयोजन को सफल बनाने के लिए सभी को परिजनों, मित्रों एवं समाजजनों को भी इस महाआयोजन से जोड़ने के लिए निरन्तर प्रयास करना है।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें