वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

मध्य रात्रि को बारिश से भीगी फसलें

10 Views

भीलवाड़ा  ( बलराम वैष्णव):- सवाईपुर कस्बे सहित आसपास के गांवों में गुरुवार मध्य रात्रि को हुई बारिश से खेतों में पड़ी फसले भीग हो गई । मध्य रात्रि को हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी । क्षेत्र में गुरुवार मध्य रात्रि को एकाएक मौसम का मिजाज बदला और बारिश का दौर शुरू हुआ, क्षेत्र में रुक-रुककर हुई मध्यम गति की बारिश से सड़कों पर पानी बहने लगा, बारिश के होने से खेतों में पड़ी चना व जौं की फसल भीग गई, जिसकी किसानों ने सार संभाल ली, बारिश के होने से किसानों की चिंता बढ़ गई, वहीं शुक्रवार दोपहर को भी हल्की बूंदाबांदी हुई, दिनभर बादलों की आवाज आई रही । सवाईपुर के कोटड़ी चौराहे पर कोटडी मार्ग पर स्पीड ब्रेकर के पास पानी की निकासी की सुचारू व्यवस्था नहीं होने के चलते सड़क पर पानी भरा हुआ है, जिसके चलते वाहन चालकों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है ।।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें