भीलवाड़ा ( बलराम वैष्णव ):- भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन भाजपा के 46 वे स्थापना दिवस 6 अप्रैल को विभिन्न कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाएगी, जिसकी कार्यक्रम तैयारी बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित हुई । भाजपा जिला मीडिया संयोजक महावीर समदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा जिला महामंत्री प्रहलाद त्रिपाठी अविनाश जीनगर, स्थापना दिवस संयोजक एवं जिला महामंत्री कन्हैयालाल जाट, कार्यक्रम यशोवर्धन सेन, पंकज विजयवर्गीय, शुभम शर्मा मंचासिंन थे, भाजपा के 46 वें स्थापना दिवस के अवसर पर 6 अप्रैल को प्रातः 8:15 बजे भाजपा जिला कार्यालय पर झंडा रोहन किया जाएगा । जिले के सभी मंडल कार्यालय पर भी झंडारोहण होगे साथ ही पार्टी का झंडा घर-घर फहराया जाएगा । 5 अप्रैल पूर्व संध्या पर सूचना केंद्र पर दीपोत्सव, रंगोली, आतिशबाजी, मसाल जुलूस का आयोजन होगा, 7 से 12 अप्रैल तक सेवा भाव कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, गांव चलो बस्ती चलो के कार्यक्रमों के विविध आयोजन स्थापना दिवस पर आयोजित होंगे । इस अवसर पर उपाध्यक्ष मंजू चेचानी, गोपाल तेली, अशोक तलाईच, कल्पेश चौधरी, कोषाध्यक्ष ललित अग्रवाल, मंत्री सुरेंद्र सिंह मोटरास, आरती कोगटा, कांता शर्मा, लादु लाल जाट, शशांक बिरला, मनोज बुलानी, भूपेंद्र सिंह बीलिया, अभीश्रुता सोलंकी, अनिल सिंह जादौन, आकाश मलावत, कुलदीप माथुर, रागिनी गुप्ता मंडल अध्यक्ष मुकेश सोनी, रमेश खोईवाल,रितु शेखर, नागेंद्र राव, मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू पालीवाल, कुलदीप शर्मा, पुरण डीडवानीया, भगवत सिंह खैराबाद, इमरान कायमखानी, बाबूलाल आचार्य, सज्जन सुथार बी एल ए 1 मुकेश चेचानी सहित पदाधिकारी मौजूद थे ।।
Author: shiningmarwar
Super








