वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

होलिरड़ा में श्री राम महायज्ञ मे जागेश्वर दास महाराज का स्वागत हवन कुंड में लगाई 51 हजार आहुतियां

9 Views

भीलवाड़ा
भीलवाड़ा ( बलराम वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के होलिरड़ा गांव में मूर्ति व कलश स्थापना महोत्सव को लेकर नौ दिवसीय सप्त कुण्डिय श्री राम महायज्ञ के छठे दिन रविवार को स्थापित देवी-देवताओं का आहवान कर हवन कुंड में 51 हजार आहुतियां लगाई । ग्रामीणों ने बताया कि चारभुजानाथ मंदिर में श्री राम व जानकी जी की मूर्ति स्थापना, श्री हनुमानजी मंदिर पर कलश स्थापना एवं श्री वीर तेजाजी महाराज के नवनिर्मित मंदिर पर कलश और घोड़ी की स्थापना के उपलक्ष में नौ दिवसीय सप्त कुण्डिय श्री राम महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा । महायज्ञ की शुरूआत मंगलवार को भव्य कलश यात्रा व प्रभात फेरी के साथ हुई । यज्ञाचार्य गोपाललाल भट्ट दोवनी ने बताया कि छ्ठे दिन रविवार को प्रातः 7:15 बजे स्थापित देवी देवताओं की पूजन की, सुबह 11:15 बजे आवाहित देवताओं हवन व पुरुष सुक्त हवन किया गया । दोपहर 2:15 बजे रुद्र थाग हवन किया । दोपहर 3:15 बजे नुतन मूर्तियों का फलाधिवास किया गया, वही सायं 5:15 बजे आरती की गई । इस दौरान 9 हवन कुंडों पर 41 जोड़ों ने पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 51 हजार आहुतियां लगाई । वही अमीरगढ़ के जागेश्वर दास त्यागी जी महाराज महायज्ञ में पहुंचे और तेजाजी महाराज के दर्शन के कर महायज्ञ की व्यवस्थाओं को देखी । योगेश्वर दास महाराज 16 साल तक अकोला शिवालय में रहे और 9 साल तक अग्नि तपस्या की थी । महायज्ञ में मुख्य यज्ञमान दीपक जाट, समिति सदस्य हीरालाल जाट व मथुरा लाल जाट ने महाराज का स्वागत एवं सत्कार किया । वही 17 जून बुधवार को प्रातः 8:21 बजे से 9:14 बजे तक मूर्ति व कलश की स्थापना की जाएगी तथा दोपहर 12:00 बजे महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी, इसके बाद प्रसादी का भोग लगाकर वितरण किया जाएगा ।।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

Leave a Comment

और पढ़ें

और पढ़ें