वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

स्व. रतन सिंह जी की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं रक्तदान शिविर आयोजित

4 Views

कदम फाउंडेशन की पहल पर कोटड़ी श्याम ब्लड बैंक में हुआ सेवा और स्मरण का आयोजन

13 मई को स्वर्गीय रतन सिंह जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर कदम फाउंडेशन द्वारा कोटड़ी श्याम ब्लड बैंक में श्रद्धांजलि सभा एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परिवारजनों, इष्ट मित्रों, आस-पड़ोस के लोगों एवं कॉलोनीवासियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर स्व. रतन सिंह जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है और ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग एवं मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा एवं सेवा भाव से ओतप्रोत रहा।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

Leave a Comment

और पढ़ें

और पढ़ें