वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ट्रेनिंग पूरी कर गांव लौटे गजेन्द्र का हुआ भव्य स्वागत

18 Views

भीलवाड़ा ( बलराम वैष्णव ):- भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में चयनित होने के बाद प्रशिक्षण पूर्ण कर पहली बार पैतृक गांव पहुंचे गजेन्द्र जाट जाटों का सोपुरा का ग्रामीणों ने उत्साह और गौरव के साथ भव्य स्वागत किया । देश सेवा के लिए सेना में शामिल हुए युवा सैनिक के सम्मान में गांव में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और जगह-जगह पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया । जाटों का सोपुरा निवासी देबीलाल जाट के सुपुत्र गजेन्द्र का अग्निवीर में चयन दिसंबर 2025 में हुआ, जो 5 जनवरी से महाराष्ट्र के अहिल्या नगर में ट्रेनिंग हुई, वही अब पंजाब में पोस्टिंग हुई । गजेन्द्र जाट पहली बार गांव सोपुरा पहुंचने पर सवाईपुर में जीण माता मंदिर पर पुष्प वर्षा, माला व साफा पहनाकर स्वागत किया, इसके बाद वाहन रैली सवाईपुर कस्बे के मुख्य चौराहा, सोपुरा रोड़, ड़साणिया का खेड़ा होते हुए सोपुरा गांव पहुंची, इस दौरान जगह-जगह ग्रामीणों ने अग्निवीर का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया । सैनिक सम्मान रैली गांव में पहुंचते ही ग्रामीणों ने भारत माता के जयकारों के साथ उनका स्वागत किया । इसके बाद गांव में जुलूस के रूप में उनका स्वागत करते हुए फूल-मालाएं पहनाई गई तथा साफा बांधकर सम्मानित किया गया । सेना में शामिल होकर गजेंद्र ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है । उनका यह सफर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करने वाला है । यह गांव का पहला युवा जो सैना में गया ।।

स्वागत समारोह के दौरान पूरा गांव देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

सवाईपुर प्रशासक किशन जाट ने बताया कि गजेंद्र भारतीय सेना में जाने वाला गांव का पहला नागरिक बना, जो अग्नि वीर में चयन होकर देश की सेवा करेगा, इसे प्रोत्साहित होकर और भी कई होगा अग्नि वीर में जान की तैयारी कर रहे हैं । जाटों का सोपुरा के गजेन्द्र जाट की उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं को सेना में भर्ती होकर देश सेवा के लिए प्रेरित करेगी । समारोह में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और जवान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की । कार्यक्रम में सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे ।।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

Leave a Comment

और पढ़ें

और पढ़ें