
भीलवाड़ा ( बलराम वैष्णव ):- बड़लियास थाना क्षेत्र के आमा गांव के पास शनिवार अल सुबह हुए अज्ञात वाहन से हुए भीषण सड़क हादसे में जीजा साला की मौत हो गई थी, इस मामले में बड़लियास थाने 24 घंटे में ही अज्ञात वाहन बस तक जा पहुंची और पुलिस ने बस को डिटेन कर थाने लाकर खड़ा किया । थानाधिकारी जसवंत सिंह के नेतृत्व में बड़लियास पुलिस ने घटना के बाद तत्परता दिखाते हुए तत्काल जांच शुरू की । अज्ञात वाहन की तलाश के लिए पुलिस ने क्षेत्र सहित विभिन्न मार्गों पर लगे करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल कर, कैमरों से मिले अहम सुरागों और जांच के आधार पर पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए वाहन का पीछा किया और उसकी पहचान करते हुए मध्यप्रदेश के रतनगढ़ गांव पहुंची, जहां बस को ड्राईवर बस को पहले वाले मालिक के यहां छोड़ गया, जिसको पुलिस ने डिटेन कर थाने लाकर खड़ा किया । पुलिस टीम में कांस्टेबल विनोद गढ़वाल एवं दिनेश लक्ष्कार का विशेष योगदान रहा । जिसके परिणामस्वरूप दुर्घटना में शामिल बस का पता लगाने में सफलता मिली । क्षेत्रवासियों ने भी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है । गौरतलब है कि शनिवार अलसुबह आमा तालाब के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार राहुल वैष्णव ( 24 ) निवासी दलेल सिंह जी का खेड़ा, मंगरोप एवं दीपक वैष्णव ( 17 ) निवासी कान्या खेड़ी को टक्कर मार दी थी । हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। दोनों मृतक रिश्ते में जीजा-साला थे और अपने-अपने परिवार की इकलौती संतान थे, जिससे दोनों परिवारों के चिराग बुझ गए ।।
Author: shiningmarwar
Super
