
भीलवाड़ा ( बलराम वैष्णव ):- भारतीय किसान संघ तहसील बड़लियास की बैठक तहसील अध्यक्ष भंवरलाल थरोदा की अध्यक्षता में श्री चंवरा के हनुमान मंदिर में आयोजित हुई । प्रदेश अफीम आयाम प्रमुख बद्रीलाल जाट ने कहा कि नियमित ग्राम समिति की बैठक करके गांव की सामान्य समस्या का समाधान करने, गांव में वृक्षारोपण करने, विद्यालय में संपर्क कर शिक्षा व्यवस्था सुधारने, सफाई व्यवस्था इत्यादि हेतु सरपंच, सचिव, पटवारी से मिलकर सुधार करना होगा । जिला अफीम आयाम प्रमुख रामपाल जाट ने कहा कि वन्य जीव जंगली सूअर, रोजड़ों इत्यादि से फसल सुरक्षा, खाद की समुचित व्यवस्था सुधारने हेतु उप तहसील बड़लियास पर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन देने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया । बैठक का संयोजन तहसील सहमंत्री रामलाल गाडरी ने किया । तहसील अफीम आयाम प्रमुख भंवरलाल सुथार, युवा प्रमुख नारायणनाथ योगी जैविक प्रमुख सांवरमल जाट, पर्यावरण प्रमुख लादूलाल श्रौत्रिय, सूरजमल गाडरी, भंवरलाल गाडरी, भंवरलाल जाट, हरचंद गूजर, कन्हैयालाल कुम्हार, अंशुल शर्मा इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।।
Author: shiningmarwar
Super