
भीलवाड़ा ( बलराम वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे के बनकाखेड़ा गांव में बुधवार को कावड़ यात्रा व डाक कावड़ यात्रा निकाली गई, जिसमें त्रिवेणी संगम व कोठारी नदी किनारे से कावड़ लेकर बनकाखेड़ा पहुंचे, जल से भोलेनाथ का जलाभिषेक किया । कांवड़िए भोपाल जाट ने बताया कि बनकाखेड़ा में सावन के पवित्र माह में कावड़ यात्रा का आयोजन किया, जिसमें बुधवार दोपहर 12 बजे कोठारी नदी किनारे स्थित रतियाव के महादेव मंदिर से कावड़ यात्रा पूजा-अर्चना व भोलेनाथ की परिक्रमा कर जयघोष के साथ त शुरु हुई, कावड़ यात्रा में 30 कांवड़िए कांवड़ व 33 कलशों में जल लेकर प्रारंभ हुए, कावड़ यात्रा गाजे-बाजे के साथ गांव पहुंची, इस दौरान दोपहर 1:30 बजे मुख्य बस स्टैंड स्थित कल्पवृक्ष के महादेव मंदिर पर पहुंची । जहां महादेव जी का जलाभिषेक किया गया । वही दुसरी ओर सांवरमल जाट ने बताया कि युवाओं द्वारा डाक कावड़ यात्रा का आयोजन किया, जिसमें दोपहर 12:25 बजे त्रिवेणी संगम से डाक कावड़ शुरू की, जो नयागांव, कुड़ी, सवाईपुर, ढ़ेलाणा होते हुए बनकाखेड़ा गांव में कोठारी नदी किनारे स्थित रतियाव के महादेव जी मंदिर पर पहुंचे, जहां डाक कावड़ के जल से महादेव का जलाभिषेक किया गया, इस दौरान ग्रामीणों ने महादेव से क्षेत्र व घर-परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की ।।
Author: shiningmarwar
Super