वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

नेहरू विहार में पांचवी विशाल कावड़ यात्रा एवं भजन संध्या कल

6 Views


भीलवाड़ा ( बलराम वैष्णव ):- भीलवाड़ा जिला मुख्यालय में नेहरू विहार में सावन के पवित्र माह में पांचवी विशाल कावड़ यात्रा व भजन संध्या का आयोजन कल 23 अगस्त रविवार को किया जाएगा, कावड़ के जल से ईच्छा पूर्ण बालाजी एवं नर्बदेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया जाएगा । समाजसेवी भगवान सिंह ने बताया कि विगत 4 वर्षों से चली आ रही कावड़ यात्रा का इस बार 5 वें वर्ष भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें कल 23 अगस्त रविवार को विशाल कावड़ यात्रा प्रातः 8:00 बजे दूधाधारी गोपाल मंदिर, नेहरू रोड़ से प्रारंभ होगी जो विभिन्न मार्गो से होते हुए ईच्छापूर्ण बालाजी एवं नर्बदेश्वर महादेव मंदिर सेक्टर 14, बालाजी मार्ग 60 फीट रोड़ पर इस कावड़ यात्रा का समापन होगा । कावड़ के इस जल से नर्बदेश्वर महादेव का वैदिक मंत्रोच्चार व पूजा अर्चना के साथ जलाभिषेक किया जाएगा । कावड़ यात्रा महंत श्री बनवारी शरण जी महाराज काठिया बाबा के सानिध्य में आयोजित होगी । वही रविवार रात्रि में विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें युवराज वैष्णव एंड पार्टी के द्वारा भक्तिमय भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी । 24 अगस्त सोमवार को प्रातः 8:00 बजे से रुद्र अभिषेक होगा, वही शाम को विशाल भंडारे का आयोजन होगा । कमेटी ने विशाल कावड़ यात्रा की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है ।।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

Leave a Comment

और पढ़ें

कई जन्मो का पुण्योदय होता है जब भारत की धरती पर जन्म होता-आचार्य रामदयालजी महाराज व्यक्ति का अज्ञान जीवन में मानसिक संताप एवं दुःखों का कारण माणिक्यनगर रामद्वारा धाम में दैनिक चातुर्मासिक सत्संग

और पढ़ें

कई जन्मो का पुण्योदय होता है जब भारत की धरती पर जन्म होता-आचार्य रामदयालजी महाराज व्यक्ति का अज्ञान जीवन में मानसिक संताप एवं दुःखों का कारण माणिक्यनगर रामद्वारा धाम में दैनिक चातुर्मासिक सत्संग