
भीलवाड़ा ( बलराम वैष्णव ):- बनियास थाना में आज आगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित हुई, इसमें सभी त्योहार आपसी भाईचारा सद्भावना के साथ मनाए जाने की अपील की । थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि शनिवार शाम को थाना परिसर में शांति समिति सदस्यों की बैठक आयोजित हुई, बैठक की अध्यक्षता मांडलगढ़ पुलिस उपाधीक्षक योगेश शर्मा ने की । थाना क्षेत्र में आगामी त्यौहारों को सोहार्द पूर्ण बनाने, सोशल मीडिया पर विशेष ध्यान देने तथा अफवाह पर ध्यान नहीं देने और असामाजिक तत्वों पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी गई, किसी भी प्रकार की घटना की सूचना तुरंत पुलिस को देने की बात कहीं । पुलिस उपाधीक्षक शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में अवैध बजरी खनन को रोकने पर जोर दिया जाएगा । इस दौरान बड़लियास प्रशासक प्रकाश रेगर, आकोला प्रशासक शिवलाल जाट, गेगा का पूर्व सरपंच कैलाश शर्मा, किसान नेता भंवर जाट, पूर्व पंचायत समिति सदस्य देवकरण आचारत, कैलाश रैगर, जाकिर हुसैन, लादू लाल व्यास, बादल पाराशर, सुनील शर्मा, नजीर मोहम्मद, युगल सोनी, दिनेश सेन, मुकेश जायसवाल, मोइनुद्दीन मंसूरी, विनोद असावा, राजेश सुवालका, मंगल सिंह आदि मौजूद रहे ।।
Author: shiningmarwar
Super