वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

सवाईपुर में भगवान के घर चोरी, दानपात्र तोड़ा

2 Views


भीलवाड़ा ( बलराम वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे में शुक्रवार रात्रि को चोरों ने भगवान के घर को निशाना बनाते हुए, ताले तोड़कर दानपात्र को तोड़ राशि चुराई, सुचना पर सवाईपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक कर रही । ग्रामीण रोड़ मल गाड़री व विमल आचार्य ने बताया कि शुक्रवार मध्यरात्रि को अज्ञात चोर मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर मंदिर में घुसें, इसके बाद निज मंदिर का दरवाजा खोलकर तलाशी की, लेकिन यहां कुछ नही मिला तो इसके बाद बाहर बरामदे में रखे दानपात्र के ताले व लॉक को तोड़कर दानपात्र से राशि को चुरा लिया, इतना ही नहीं चोर वहा रखी ढ़ोलक को भी अपने साथ ले गए । चोरी की घटना का पता सुबह पुजारी को लगा । चोरी की खबर गांव में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते मंदिर पर लोगों की भीड़ लगने लगी, सुचना पर सवाईपुर चौकी कांस्टेबल संदीप कुमार व श्रवण कुमार मौके पर पहुंची और खोजबीन कर आसपास लगे कैमरे चैक कर रही । इससे दो-तीन साल पूर्व भी चोरों ने मंदिर को निशाना बनाया था, तब आभूषण व दानपात्र को ही लगे गये ।।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें