भीलवाड़ा
( बलराम वैष्णव ):- भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में चयनित होने के बाद प्रशिक्षण पूर्ण कर पहली बार पैतृक गांव पक्षी ग्राम चावंडिया पहुंचे जवान तेजमल जाट का ग्रामीणों ने उत्साह और गौरव के साथ भव्य स्वागत किया । देश सेवा के लिए सेना में शामिल हुए युवा सैनिक के सम्मान में गांव में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और जगह-जगह पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया । पक्षी ग्राम चावंडिया निवासी उदयलाल जाट के सुपुत्र तेजमल जाट का 5 जनवरी 2026 को अग्निवीर में चयन हुआ, इस दौरान 20 जून 2026 तक अहमदनगर, महाराष्ट्र में प्रशिक्षण प्राप्त किया, अब 5 जूलाई से जम्मू-कश्मीर में पोस्टिंग होगी । भीलवाड़ा से डीजे के साथ रवाना हुए, जो बनकाखेड़ा मोचड़िया के मंड देवनारायण मंदिर पर पहुंचे, यहां देवनारायण भगवान के दर्शन कर जूलूस के रुप में चावंडिया गांव पहुंचे, जहां चामुंडा मंदिर पर पहुंचे, यहां माताजी को मत्था टेककर आशिर्वाद लिया, इसके बाद सैनिक सम्मान रैली गांव में पहुंचते ही ग्रामीणों ने भारत माता के जयकारों के साथ उनका स्वागत किया । इसके बाद गांव में जुलूस के रूप में उनका स्वागत करते हुए फूल-मालाएं पहनाई गई तथा साफा बांधकर सम्मानित किया गया । ग्रामीण ओमप्रकाश ओझा ने कहा कि सेना में शामिल होकर तेजमल ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है । उनका यह सफर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करने वाला है । यह गांव का पहला युवा जो सैना में गया ।
स्वागत समारोह के दौरान पूरा गांव देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
ग्रामीणों ने कहा कि तेजमल जाट की उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं को सेना में भर्ती होकर देश सेवा के लिए प्रेरित करेगी । समारोह में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और जवान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की । कार्यक्रम में सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे ।।
Author: shiningmarwar
Super
