वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

बड़लियास पुलिस की अवैध बजरी खनन पर बड़ी कार्रवाई दो दिन में 15 ट्रैक्टर ट्रॉली, एक जेसीबी मशीन सहित 6 गिरफ्तार

22 Views


भीलवाड़ा ( बलराम वैष्णव ):- राज्य सरकार द्वारा अवैध बजरी खनन / परिवहन करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र यादव के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन एवं वृत्ताधिकारी माण्डलगढ बाबू लाल विश्नोई के सुपरविजन में श्री जसवंत सिंह थानाधिकारी बडलियास द्वारा कार्यवाही की गई । अभियान के तहत दो दिनों में थाना बड़लियास द्वारा अवैध बजरी खनन / परिवहन में लिप्त 15 ट्रैक्टर-ट्रॉली व 1 जेसीबी मशीन को धारा 207 एमवी एक्ट में जप्त किया । वही 6 ट्रैक्टर चालकों को गिरफ्तार किया, जिसमें चांदगढ़ निवासी शंकर पिता उदालाल जाट उम्र 20 साल, भैरूलाल पिता उदयलाल जाट उम्र 43 साल, मुकेश पिता नन्दा ओड उम्र 32 साल, आकोला निवासी पप्पु पिता उदयलाल रेगर उम्र 23 साल, बरुंदनी, थाना बिगोद निवासी देवालाल पिता जगदीश भील उम्र 19 साल और बबलु पिता भंवरलाल भील उम्र 18 साल निवासी कडाकडा पुलिस थाना पारसोली जिला चितौडगढ को धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया । बेडच नाका पर स्थायी पिकेट लगाकर जाप्ता लगाया गया व स्थायी 24 घंटे नाकाबन्दी करवायी जा रही है ।।

पुलिस ने कटवाये रास्ते

पुलिस ने अवैध बजरी खनन को रोकने के लेकर चांदगढ, जीवा का खेडा, आकोला, अडसीपुरा, भाकलिया, गेंदलिया, करेड, अमरतिया रेण, पीथास, सोलकियों का खेडा बनास नदी और कवलियांस कोठारी नदी एवं बैडच नदी में अवैध बजरी परिवहन के रास्ते कटवा कर अवैध बजरी खनन / परिवहन पर सतत निगरानी की जा रही है ।।

40 प्रकरण दर्ज कर 75 वाहन जप्त किए
बडलियास थाना पुलिस ने जिला भीलवाडा द्वारा वर्ष 2026 जनवरी से अब तक 40 प्रकरण पंजीबद्ध कर कुल 75 वाहनों में अवैध 494 टन बजरी व 40 टन गारनेट जप्त किया जा चुका है, लगातार कार्रवाई करके क्षेत्र में अवैध बजरी खनन पर लगाम लगाने का प्रयास कर रही ।।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

Leave a Comment

और पढ़ें