वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

भीलवाड़ा से विदाई पर भावुक हुए आचार्य पुलकसागर, बोले– भीलवाड़ा वालों के दिलों में रहेंगे हम; प्रवीण चौधरी समाजरत्न से अलंकृत, पिच्छिका परिवर्तन के साथ मंगल विहार

94 Views

भीलवाड़ा, 15 नवम्बर। चार माह पूर्व मंगल प्रवेश की बेला में चेहरों पर उत्साह के भाव थे तो रविवार को एतिहासिक चातुर्मास सम्पन्न कर विदाई की बेला आई तो श्रद्धालुओं के नयन छलक उठे। कुछ के आंसू बह रहे थे तो कुछ हाथ जोड़े किसी तरह भावनाओं को नियंत्रित करने में लगे थे। मन में यहीं भावना थी कि गुरूदेव की अमृत वाणी का झरना भीलवाड़ा में निरन्तर बहता रहे लेकिन ये भी जानते थे कि चातुर्मास समाप्ति पर संत को आगे जाने ही पड़ता है इसलिए केवल यहीं भावना जता रहे थे गुरूदेव हमे भूलमत जाना ओर लौट कर जल्दी वापस भीलवाड़ा आना। असीम आस्था, श्रद्धा एवं भावनाओं से ओतप्रोत ये नजारा शास्त्रीनगर स्थित सूर्यमहल में एतिहासिक चातुर्मास सम्पन्न करने के बाद राष्ट्र संत मनोज्ञानचार्य पुलकसागर महाराज ससंघ की विदाई की बेला में सामने आया। विदाई से पूर्व पिच्छिका परिवर्तन की भावपूर्ण रस्म हुई। संघ समाज एवं श्रावकों ने श्रद्धाभाव से आचार्य ससंघ को नई पिच्छिका प्रदान की तो आचार्य पुलकसागर ने पुरानी पिच्छिकाएं चातुर्मास में श्रेष्ठतम सेवाएं देने वाले श्रावक श्राविकाओं को प्रदान की। आचार्यश्री की पिच्छिका चातुर्मास समिति के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी को प्रदान की गई।

 

आचार्य पुलकसागर महाराज ने विदाई से पूर्व अंतिम देशना में भीलवाड़ावासियों की भक्ति भावना व सेवाओं की अनुमोदना करते हुए कहा कि संत नगर से जा सकते है पर अपने कोई महात्मा या परमात्मा भक्त का ह्दय छोड़कर नहीं जा सकते। जब भी याद करोंगे अपने दिल में पाओंगे। हमारे यहां पूजा के साथ चातुर्मास का भी विसर्जन होता है। जोड़ना, छोड़ना महावीर का संदेश है। उन्होंने सभी को आशीर्वाद प्रदान करते हुए सभी के लिए मंगलकामनाएं की ओर गीत के माध्यम से मन के भाव व्यक्त करते हुए कहा कि ‘‘मीत मेर दो विदा में जा रहा हूं, प्रेम सब का साथ में ले जा रहा हूं’’। गुरूदेव की इन पंक्तियों ने कई नयनों को नम कर दिया ओर श्रद्धा से हाथ जुड़ते गए। आचार्यश्री ने कहा कि मेरी वाणी या व्यवहार से किसी के मन को ठेस लगी हो तो सम्पूर्ण ससंघ की तरफ से क्षमायाचना की।

आचार्य पुलकसागर महाराज ने इस अवसर पर श्री पुलकसागर चातुर्मास समिति के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी को उनकी समर्पित भाव से प्रदान अतुलनीय सेवाओं के लिए समाजरत्न उपाधि से अलंकृत करने की घोषणा की तो पांडाल करतल ध्वनि से गूंज उठा। आचार्यश्री ने प्रवीण चौधरी की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे समाज को एक सूत्र में पिराने के साथ दिन रात सेवाएं इस चातुर्मास को सफल बनाने के लिए प्रदान की। वह ऐसे व्यक्तिव है जिनसे सम्मान भी सम्मानित होता है। चौधरी का जिनशरणम ट्रस्ट एवं पुलकमंच परिवार की ओर से भी सम्मान किया गया। सकल दिगम्बर जैन समाज भीलवाड़ा एवं श्री पुलकसागर चातुर्मास समिति, श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर ट्रस्ट शास्त्रीनगर की ओर से उनकी सेवाओं का सम्मान करते हुए सम्मान पत्र भेंट किया गया। आचार्यश्री ने चातुर्मास समिति के संयोजक मनीष शाह को जिनशरणम ट्रस्ट का ट्रस्टी बनाने की भी घोषणा की। समारोह में एतिहासिक भीलवाड़ा चातुर्मास की यादे सहजने के लिए निर्मित स्मारिका भीलवाड़ा चातुर्मास-2026 का विमोचन भी आचार्यश्री के सानिध्य में अतिथियों द्वारा करके उसे आचार्यश्री को समर्पित किया गया।

समारोह में स्वागत उद्बोधन में चातुर्मास समिति के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने कहा कि ये चातुर्मास सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं भक्तों की दिन रात अथक सेवाओं से एतिहासिक बन पाया। उन्होंने चातुर्मास को सफल बनाने में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सेवाएं प्रदान करने वालों का आभार व्यक्त किया। किसी भी तरह की अविनय असाधना हुई तो आचार्य ससंघ से क्षमायाचना की। समारोह में विशिष्ट अतिथि सांसद दामोदर अग्रवाल, नगर निगम महापौर जसवंत कंवर, उप महापौर राधेश्याम सोमानी, सकल दिगम्बर जैन समाज के गौरवाध्यक्ष तिलोकचंद छाबड़ा, समाजसेवी महावीरसिंह चौधरी, जिनशरमण ट्रस्ट के ट्रस्टी प्रदीप मामा, प्रतिभा मामी, नीलकमल अजमेरा, सीमा फादोत आदि अतिथियों के साथ चातुर्मास समिति के पदाधिकारियों ने चातुर्मास को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने वाले सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। गुरूदेव का पाद प्रक्षालन सकल दिगम्बर जैन समाज भीलवाड़ा एवं श्री पुलकसागर चातुर्मास समिति, श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर ट्रस्ट शास्त्रीनगर के पदाधिकारियों ने किया। कार्यक्रम का संयोजन चातुर्मास समिति के संयोजक मनीष शाह एवं सह संयोजक लोकेश अजमेरा ने किया। संचालन चातुर्मास समिति के महामंत्री जयकुमार पाटनी ने किया। मंगलाचरण के बाद भक्ति नृत्य की प्रस्तुति अंतिमा जैन ने दी।

पिच्छी परिवर्तन समारोह सम्पन्न होते ही आचार्यश्री ससंघ ने सूर्यमहल से विहार कर दिया। उनके साथ सैकड़ो श्रद्धालु भी विहार यात्रा में शामिल थे। आचार्य पुलकसागर महाराज ससंघ शास्त्रीनगर जैन मंदिर दर्शन कर सिंधुनगर, राजीव गांधी चौराहा, महाराणा टॉकिज, माणिक्यनगर होते हुए पुराने भीलवाड़ा के जैन मंदिर के दर्शन कर तिलकनगर क्षेत्र स्थित यश विहार पहुंचे। विहार मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालु एवं शहरवासी आचार्यश्री की वंदना कर आशीर्वाद पाने के लिए आतुर नजर आए। विहार यात्रा में आचार्यश्री भूल न जाना लौट के जल्दी भीलवाड़ा आना के जैसे नारे गूंजायमान होते रहे। यश विहार से सोमवार सुबह 7 बजे विहार कर कोटड़ी रोड स्थित दिनेश गोधा के फार्महाउस पर आहारचर्या करेंगे। चातुर्मास आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं भक्तों से पूज्य आचार्यश्री के विदाई समारोह को एतिहासिक यादगार बनाने के लिए पहुंचने की अपील की है।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें