वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कान्हा की बाल लीलाओं ने मोहा मन, छप्पन भोग की झांकी ने बांधा भक्ति का समां, आचार्य शास्त्री बोले– जैसी दृष्टि होगी, वैसी ही नजर आएगी सृष्टि

78 Views

भीलवाड़ा, 15 नवम्बर। जीवन में जैसी हमारी दृष्टि होगी वैसी ही सृष्टि नजर आएगी। यदि हमारी दृष्टि अच्छी हुई तो सब कुछ अच्छा नजर आएगा ओर दृष्टि बुराई वाली हुई तो हर चीज बुरी नजर आएगी। अच्छे को सब अच्छा ओर बुरे को सब बुरा ही दिखता है। जिसकी जैसी भावना होती है भगवान उसको वैसा ही फल प्रदान करते है। पूतना कन्हैया के प्राण हरना चाहती थी तो भगवान ने उसके प्राणों का पान कर लिया। दृष्टि अच्छी होने पर जीवन अच्छा हो जाता है। ये विचार छोटी हरणी स्थित श्री टेकरी के बालाजी काठियाबाबा आश्रम पर महन्त बनवारीशरण काठियाबाबा के सानिध्य में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव आयोजन के पांचवे दिन रविवार को व्यासपीठ से वृन्दावन के प्रख्यात कथावाचक गौरक्षक आचार्य महेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने व्यक्त किए। पांचवे दिन श्रीकृष्ण बाल लीला, गोवर्धन पूजा आदि प्रसंगों का वाचन हुआ एवं भव्य छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। कथा के दौरान कई संत महात्माओं का सानिध्य भी प्राप्त हुआ।

कथा में आचार्य शास़्त्री ने कहा कि भजन ओर भोजन दोनों जरूरी है क्योंकि भजन से आत्मा का ओर भोजन से शरीर का पोषण होता है। जीवन में भजन करने, सेवा करने एवं पुण्य करने में तनिक भी विलंब नहीं करना चाहिए। जिनको एक बार प्रभु का आश्रय मिल जाता है फिर माया भी उसकी दासी बनकर घूमती है। उन्होंने भजन मत कर काया का अभिमान के के माध्यम से प्रेरणादायी संदेश देते हुए कहा कि जीवन में कभी काया ओर माया का अभिमान नहीं करना चाहिए क्योंकि दोनों का कोई भरोसा नहीं कब साथ छोड़ जाए। सेवा,सुमिरन एवं सत्संग कर जीवन को सार्थक बनाना चाहिए। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की बाललीला से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का वाचन करते हुए कहा कि नंद और यशोदा ने कन्हैया की बाल लीलाओं का आनंद किस तरह प्राप्त किया इसकी भी चर्चा की।

उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के गोवर्धन पर्वत को धारण करने के प्रसंग का वाचन करते हुए कहा कि भगवान कृष्ण ने गिरिराज गोवर्धन महाराज की पूजा करने की प्रेरणा प्रदान करके देवराज इन्द्र के अभिमान को नष्ट किया। इन्द्र के प्रकोप से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अंगुली पर उठाने के कारण भगवान को गिरिराज धरण का नाम भी दिया गया। इस प्रसंग के दौरान पांडाल गिरिराज धरण के जयकारों से गूंज उठा। कथा में गिरिराज धरण की सजीव झांकी भी सजाई गई। कथा के दौरान भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन करने के लिए भगवान शंकर के जोगी का रूप लेकर यशोदा के घर आने के प्रसंग की भी चर्चा की।

भागवत कथा के दौरान भजनों की रसधारा पांडाल में प्रवाहित होती रही। व्यास पीठ से भजन प्रारंभ होते सामने पांडाल में बैठे श्रद्धालु दोनों हाथ उपर उठ झूमने लगते तो कई श्रद्धालु भक्ति से ओतप्रोत होकर मंच के समक्ष आकर नृत्य करने लगते।

पांचवे दिन की कथा विश्राम पर व्यास पीठ की पूजा एवं आरती करने वाले संत महात्माओं में महामंडलेश्वर केशवशरण काठियाबाबा, महन्त रामचरणदास, महन्त प्राणवल्लभ काठियाबाबा, महंत गोपालशरण काठियाबाबा, संत प्रियमदास, संत शुभमदास आदि शामिल थे। आरती करने वाले श्रद्धालुओं में सांसद दामोदर अग्रवाल, समाजसेवी मीठालाल सिंघवी, गजानंद बजाज, कल्पेश चौधरी, नवरतनदेवी बजाज, राजस्थान जन मंच के कैलाश सोनी, रामचन्द्र मूंदड़ा, कमलेश शर्मा, देवेन्द्र गोयल, सगस टीम के माधव काका, दिलीप मेहता, कमल जैन, राजेन्द्र शर्मा, आशीष बुलिया, संजय नाहर, भूपेन्द्र कुदाल, रामचन्द्र मूंदड़ा, दिनेश चौधरी, एकलिंग संस्थान के जितेन्द्रसिंह राठौड़, राजेन्द्रसिंह राणावत, जगदीशसिंह राणावत, श्याम जोशी, गोवर्धनलाल, किशन शर्मा, कृष्णदेव नारायण गौशाला से गौसेवक भंवरलाल खारोल, भोपाल से कमलसिंह सोलंकी, टीकमगढ़ से अरूणकुमार आदि श्रद्धालु शामिल थे। कथाश्रवण करने के लिए छोटी हरणी एवं भीलवाड़ा के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहंुचे थे। श्रीमद् भागवत कथा का वाचन प्रतिदिन दोपहर एक से शाम 5 बजे तक हनुमान टेकरी परिसर में हो रहा है। कथा में छठे दिन सोमवार को उदव चरित्र, रूक्मणी मंगल, रास पंचाध्यायी प्रसंग का वाचन होगा। कथा विश्राम के बाद सोमवार शाम 7 बजे से कथा पांडाल में भजन संध्या का आयोजन रखा गया है। इसमें भजन गायक अभि-अनुज पारीक, रिदम तिवारी आदि प्रस्तुति देंगे।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें