वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

अवैध बजरी खनन पर बड़लियास पुलिस की कार्रवाई, एक ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त

10 Views


भीलवाड़ा ( बलराम वैष्णव ):- बड़लियास थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंवरा के बालाजी रोड़ पर अवैध बजरी परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर थाने लाकर खड़ा किया । थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव के निर्देश पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में गुरुवार को बड़लियास थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन पर कार्रवाई करते हुए खारों का खेड़ा के पास चंवरा के बालाजी रोड़ पर अवैध बजरी परिवहन जाने पर एक ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया । पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के बजरी माफियों में हड़कंप सा मच गया । इस कार्रवाई में विजय सिंह, अशोक महिया व विनोद गढ़वाल आदि शामिल रहे ।।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

Leave a Comment

और पढ़ें

और पढ़ें