
भीलवाड़ा ( बलराम वैष्णव ):- कस्बे के निकटवर्ती बड़ला गांव में बोर का मंड देवनारायण मंदिर पर पीपल विवाह और काल भैरव की मूर्ति स्थापना को लेकर यज्ञ की शुरुआत बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, दुसरे दिन गुरुवार को पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 40 जोड़ों ने हवन कुंड में आहुतियां लगाई । ग्रामीणों ने बताया कि बडला-पीथास रोड़ पर स्थित बोर का मंड देवनारायण भगवान के यहां पर काल भैरव की मूर्ति स्थापना के साथ ही भगवान देवनारायण का पीपल संग विवाह के पंच दिवसीय पंच कुंडात्मक श्री हरि हरात्मक यज्ञ चल रहा, जिसमें दूसरे दिन गुरुवार को शुभ 8:15 बजे स्थापित देवी देवता की पूजा अर्चना की तथा हवन कुंड में आहुतियां लगे वही भेरुनाथ की मूर्ति का अन्ना धिवास और शर्करा धिवास किया गया । पांच हवन कुंड पर 40 जोड़ों ने भेरुनाथ के नाम की 40 हजार आहुतियां लगाई । पीपल विवाह के लिए कल 9 मई शनिवार को सायं 5 बजे बड़ी हरणी से मंगरी के देवनारायण भगवान के यहां से बारात बड़ला गांव आएगी, जहां रविवार अल सुबह देवनारायण और पीपल का विवाह होगा ।।
Author: shiningmarwar
Super
