भीलवाड़ा ( बलराम वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे के निकटवर्ती बनकाखेड़ा गांव खेत पर बने कुएं में पैर फिसल कर गिरने से किसान की मौत हो गई । सवाईपुर चौकी पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया । कांस्टेबल संदीप कुमार ने बताया कि बनकाखेड़ा निवासी कन्हैयालाल जाट ने रिपोर्ट दी कि उनका चचेरा भाई मथुरा पिता पोखर जाट उम्र 57 वर्ष खेत पर गया था, इस दौरान कुएं के पास जाने पर अचानक पैर फिसलने से वह कुएं में जा गिरा, जिसकी आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों को इसकी भनक लगी, तो इसकी सूचना परिजनों और ग्रामीणों को दी, कुएं पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से मथुरा को बाहर निकाल कर कोटड़ी चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने कोटड़ी चिकित्सालय में शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द किया । मृतक के एक पुत्र हैं जिसके सिर से अब पिता का साया उठ गया ।।
Author: shiningmarwar
Super