वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कबड्ड़ी प्रतियोगिता में मेजबान बड़ला ने होड़ा को दी मात

199 Views

भीलवाड़ा ( बलराम वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे के निकटवर्ती बड़ला गांव में ग्राम वासियों के द्वारा आयोजित रात्रि कालीन कबड्डी प्रतियोगिता में चौथे दिन 6 मुकाबले खेले गए, जिसमें मेजबान बड़ला, बिगोद, हलेड़, ककरोलिया घाटी की टीमें विजेता रही । ग्रामीण भंवरलाल जाट ने बताया कि बड़ला गांव में रात्रि कालीन कबड्डी प्रतियोगिता सीजन- 5 का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हो रहा, जिसमें चौथे दिन मंगलवार रात्रि को पहला मुकाबला मेजबान बड़ला बनाम होड़ा के बीच खेला गया, जिसमें मेजबान बड़ला 47-17 से विजेता रही । दुसरा मुकाबला बिगोद बनाम अगरपुरा के बीच खेला गया, जिसमें बिगोद 42-22 से विजय हुई । तीसरा मुकाबला हलेड़ बनाम रीठ के बीच खेला गया, जिसमें हलेड़ 41-17 से विजेता बनी । चौथा मुकाबला सियाणा, चितौड़गढ़ बनाम ककरोलिया घाटी के बीच खेला गया, जिसमें ककरोलिया माफी 47-25 से जीती । पांचवां मुकाबला हलेड़ बनाम बिगोद के बीच खेला गया, जिसमें बिगोद 33-29‌ से विजेता रही । छठा मुकाबला ककरोलिया घाटी बनाम राणा सांगा भीलवाड़ा के बीच खेला गया, जिसमें ककरोलिया घाटी की टीमें 39-25 से विजेता बनी ।।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

Leave a Comment

और पढ़ें

कई जन्मो का पुण्योदय होता है जब भारत की धरती पर जन्म होता-आचार्य रामदयालजी महाराज व्यक्ति का अज्ञान जीवन में मानसिक संताप एवं दुःखों का कारण माणिक्यनगर रामद्वारा धाम में दैनिक चातुर्मासिक सत्संग

और पढ़ें

कई जन्मो का पुण्योदय होता है जब भारत की धरती पर जन्म होता-आचार्य रामदयालजी महाराज व्यक्ति का अज्ञान जीवन में मानसिक संताप एवं दुःखों का कारण माणिक्यनगर रामद्वारा धाम में दैनिक चातुर्मासिक सत्संग