वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

चुनावी नतीजों ने बजाई भाजपा के लिए खतरे की घंटी, कांग्रेस के लिए आत्ममंथन और सक्रियता का संदेश

45 Views

 

भीलवाड़ा निलेश कांठेड़ स्वतंत्र पत्रकार की विशेष रिपोर्ट

विधानसभा चुनावों के बाद मतदाताओं के संख्याबल की दृष्टि से सबसे बड़े चुनाव माने जाने वाले जिला परिषद एवं पंचायत समितियों के चुनाव परिणामों ने तीन साल पूरा होने का जश्न मनाने की तैयारी कर रही राजस्थान की भाजपा सरकार की नींद ही उड़ा दी है। जिस तरह के चुनाव नतीजे आए है वह राज्य में इस बार सरकार रिपीट होने की आस लगा रही भाजपा के लिए वार्निंग अलार्म है तो कांग्रेस की ये आस मजबूत हुई है कि 2028 में भी राजस्थान में पांच साल में सरकार बदलने की परम्परा कायम रहने वाली है।

दलगत आधार पर हुए इन चुनावों के नतीजों को स्थानीय चुनावों के परिणाम बता खारिज करना सत्तारूढ़ भाजपा के लिए सिर पर मंडरा रहे खतरे के प्रति आंखे मूंद लेने के समान होगा। वहीं नगरीय निकाय चुनावों में उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाई कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व के लिए ये नतीजे किसी राजनीतिक संजीवनी से कम नहीं है। कांग्रेस की उम्मीदों से भी बेहतर लग रहे ये नतीजे पार्टी नेताओं के इस विश्वास को मजबूत करेंगे कि 2028 में राजस्थान में फिर सत्ता परिवर्तन होकर उनकी सरकार बनने वाली है।

वर्तमान में डबल इंजन की सरकार में भाजपा का संगठन कांग्रेस की तुलना में बहुत मजबूत होने ओर चुनावी संसाधनों की भी कोई कमी नहीं होने के बावजूद राजस्थान में इतने निराशाजनक परिणाम के लिए किसी अन्य को दोषी ठहराने की बजाय भाजपा को अपनी खामियों पर नजर डालनी होगी। पहली बार विधायक बनकर मुख्यमंत्री पद का दायित्व संभाल रहे भजनलाल शर्मा एवं उनकी सरकार के लिए भी ये चुनाव नतीजे आत्ममंथन का समय है कि ग्रामीण मतदाताओं ने इतनी बुरी तरह क्यों ठुकराया है। भाजपा को जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की निराशा के कारणों को समझ कर संगठन ओर सत्ता के ढांचे में बदलाव करना होगा अन्यथा यहीं परिणाम विधानसभा चुनावों में भी दोहराने में शायद देर नहीं लगने वाली है।

इसी तरह जीत का जश्न मना रही कांग्रेस को ये समझना होगा कि मतदाता भाजपा सरकार से नाराज होकर उसके पक्ष में मतदान कर सकता है लेकिन इसके लिए उसे जनहित में निरन्तर सक्रियता कायम रखनी होगी। कांग्रेस इस अवसर का लाभ उठा अपने कमजोर व सुस्त पड़े संगठन में नई जान फूंक सकती है ओर कार्यकर्ता भी ये सोच कर सक्रिय हो सकते है कि शायद दो वर्ष बाद फिर उनके अच्छे दिन लौटने वाले है। कांग्रेस की सबसे बड़ी कमजोरी उसके नेताओं की आपसी गुटबाजी ओर लचर पस्त पड़ा पार्टी संगठन है। पार्टी दो वर्ष में इन कमजोरियों को दूर करने में सक्षम होती है तो विधानसभा चुनाव में भाजपा को कड़ी चुनौती देने की स्थिति में पहुंच जाएगी। वहीं चुनाव नतीजों ने भाजपा आलाकमान को भी संदेश दे दिया होगा कि राजस्थान में वर्ष 2028 में एक बार फिर से भाजपा सरकार का नारा तभी साकार हो पाएगा हो जब तुरन्त कोई बड़ी ‘सर्जरी या ऑपरेशन’ कर खामियों को दुरूस्त किया जाएगा। ऐसे में आने वाले दिनों में इन चुनाव नतीजों के परिदृश्य में राजस्थान की भाजपा सरकार ओर संगठन में किस पर गाज गिरती है ओर क्या बदलाव होते है इस पर सभी की नजर रहने वाली है।

*स्वतंत्र पत्रकार एवं विश्लेषक,भीलवाड़ा*
मो.9829537627

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

Leave a Comment

और पढ़ें

16108 श्री तुलसी-शालिग्राम विवाह महोत्सव में उमड़ा आस्था का महासागर, भक्ति के इतिहास में दर्ज हुआ भीलवाड़ा का नाम; हाथी पर सवार होकर तोरण मारने पहुंचे मेवाड़ धणी श्रीगढ़बोर चारभुजानाथ

श्रद्धा-भक्ति की त्रिवेणी में सराबोर हुआ भीलवाड़ा, रूक्मणी मंगल कथा में उमड़ा हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब, हल्दी-मेहंदी व महारास की धूम के बीच बारात लेकर पधारेंगे गढ़बोर चारभुजानाथ

और पढ़ें

16108 श्री तुलसी-शालिग्राम विवाह महोत्सव में उमड़ा आस्था का महासागर, भक्ति के इतिहास में दर्ज हुआ भीलवाड़ा का नाम; हाथी पर सवार होकर तोरण मारने पहुंचे मेवाड़ धणी श्रीगढ़बोर चारभुजानाथ

श्रद्धा-भक्ति की त्रिवेणी में सराबोर हुआ भीलवाड़ा, रूक्मणी मंगल कथा में उमड़ा हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब, हल्दी-मेहंदी व महारास की धूम के बीच बारात लेकर पधारेंगे गढ़बोर चारभुजानाथ