वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

श्री चारभुजानाथ की बारात के स्वागत में उमड़ा भीलवाड़ा, रूक्मणी मंगल कथा के भक्तिमय समापन के बाद आज तुलसी-शालिग्राम विवाह रचेगा नया इतिहास

7 Views

भीलवाड़ा, 19 नवम्बर। धर्मनगरी भीलवाड़ा की पुण्यधरा पर गुरूवार शाम उस समय भगवान चारभुजानाथ के जयकारे गूंजायमान हो उठे जब श्री तुलसी शालिग्राम विवाह महोत्सव सेवा समिति के तत्वावधान में श्री वल्लभ संकीर्तन सेवा संघ के संयोजन में पहली बार आयोजित होने जा रहे 16108 श्री तुलसी शालिग्रामजी विवाह महामहोत्सव के लिए राजाधिराज मेवाड़ धणी श्री गढ़बोर चारभुजानाथ पहली बार बारात लेकर भीलवाड़ा पहुंचे। पुर रोड स्थित पंचमुखी बालाजी मंदिर के पास बारात पहुंचने से पहले ही भीलवाड़ावासी भक्त उमड़े पड़े ओर जैसे ही बारात पहुंची तो आयोजन के सूत्रधार गौवत्स विष्णुश्री कृष्णतनय महाराज, मुख्य आचार्य योगेन्द्र शर्मा, आयोजन समिति के अध्यक्ष राधेश्याम चेचाणी एवं संयोजक डॉ. एस.एन. गग्गड़ के साथ सैकड़ो श्रद्धालुओं ने नाचते गाते भव्य आगवानी की। ठाकुरजी जैसे ही छत्र के साथ बेवाण में बाहर निकले जय चारभुजनाथ के जयकारों के साथ फूलों की बारिश होने लगी ओर श्रद्धालु भक्ति में झूमने लगे। मंदिर में पुजारी मुरारी पांडे एवं मंदिर समिति के सदस्यों ने ठाकुरजी की आरती की एवं राजभोग लगाया। ठाकुरजी की बारात लेकर पहुंचे गढ़बोर चारभुजाजी से पुजारी परिवार एवं सेवादारों का भी आयोजन समिति द्वारा स्वागत सत्कार किया गया। इसके बाद बारात यहां से आगे बढ़ी तो बिलिया में भी श्रद्धालु परिवारों द्वारा ठाकुरजी का भव्य स्वागत किया गया। विश्राम स्थल आजादनगर स्थित आनंदम भवन पहुंचने के दौरान मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालु ठाकुरजी की एक झलक पाने को आतुर नजर आए ओर वाहनों के काफिले पर पुष्पवर्षा करते रहे।

 

आयोजन समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र कचोलिया ने बताया कि श्री तुलसी शालिग्रामजी विवाह महामहोत्सव में पाणिग्रहण संस्कार की रस्मे शुक्रवार को सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगी। दिव्य बारात शोभायात्रा सुबह 8.15 बजे आजादनगर स्थित एमपीएस स्कूल से प्रारंभ होगी। मेवाड़ धणी श्री गढ़बोर चारभुजानाथ के साथ भीलवाड़ा के बड़े चारभुजा नाथ, दूधाधारी गोपालजी, संजय कॉलोनी चारभुजा नाथ, सांगानेर चारभुजा नाथ, रावला चारभुजा नाथ बिलिया,शेष सहायजी मांडल
दांथल श्याम तथा श्री सांवरिया सेठ नौगांवा बारात लेकर विवाह महामहोत्सव स्थल पधारेंगे। तोरण की रस्म सुबह 11.15 होगी। दोपहर 12.15 बजे पाणिग्रहण संस्कार होगा। इसके बाद बारात विदाई की रस्म होगी।

चार दिवसीय महामहोत्सव के तीसरे दिन गुरूवार सुबह आयोजन स्थल मेडिसिटी ग्राउण्ड में भात मनोरथ का आयोजन उत्साह के माहौल में हुआ। दोपहर में पांडाल में तीन दिवसीय रूक्मणी मंगल कथा के अंतिम दिन व्यासपीठ से आयोजन के सूत्रधार गौवत्स विष्णुश्री कृष्णतनय महाराज ने रूक्मणी विवाह से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का वाचन करते हुए भक्ति की ऐसी मधुर धारा प्रवाहित की जिसका रसपान करते हुए श्रद्धालुगण झूमते रहे। इस दौरान श्रद्धालुओं का ऐसा सैलाब उमड़ा कि विशाल पांडाल का विस्तार करने के बावजूद बैठने के लिए स्थान मिलना मुश्किल हो गया। इस दौरान द्वारिकाधीश श्रीकृष्ण रूक्मणी की सजीव झांकी सजाई गई। मुझे श्याम सुंदर की दुल्हन बना दो जैसे भजन शुरू ही सैकड़ो श्रद्धालु मंच के समक्ष झूमते हुए नाचते गाते रहे।
कथा के अंतिम दिन गौवत्स विष्णुश्री कृष्णतनय महाराज ने रूक्मणीजी के द्वारिकाधीश से विवाह करने से पूर्व क्या परिस्थितियां बनी ओर किस तरह हर समस्या का समाधान हुआ इस बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि जब मन में प्रीतम के रूप में परमात्मा को पाने की प्रीत जागृत हो जाती है तो कोई भी चुनौती या समस्या मार्ग रोक नहीं पाती। रूक्मणीजी का श्रीकृष्ण भगवान से विवाह रोकने के लिए रूक्मी, शिशुपाल ने बहुत प्रयास किया ओर षड़यन्त्र रचे लेकिन सफल नहीं हो पाए। महाराजश्री ने कथा की पूर्णाहुति पर इसे सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

कथा विश्राम पर व्यास पीठ का स्वागत अभिनंदन करने वालों में भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी, नगर निगम महापौर जसवंत कंवर, उप महापौर राधेश्याम सोमानी, आयोजन समिति के अध्यक्ष राधेश्याम चेचाणी, विजेन्द्र महाराज, भूपेन्द्रसिंह, डॉ. डीएल काष्ट, हंसराज अटारिया, कैलाशचन्द्र आगाल, दिनेश ईनाणी,बसंत झंवर अहमदाबाद, देवकिशन काकानी गंगापुर आदि शामिल थे। कथा की पूर्णाहुति पर प्रधान कथा यजमान बालूलाल पोरवाल बड़लियास सहित हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव के साथ व्यासपीठ की आरती की। मुख्य आचार्य योगेन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन में मंच संचालन डॉ. हंसा व्यास ने किया।

आयोजन समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष छगनलाल जैन ने बताया कि कथा समापन के बाद तुलसी महारानीजी जैसे ही आयोजन स्थल पर पहुंची तो महिलाओं ने भक्ति भाव से गीत गाते हुए उनका स्वागत किया। विवाह महामहोत्सव में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आए इसके लिए आयोजन समिति के की ओर से व्यापक तैयारियां की गई है ओर सैकड़ो कार्यकर्ता समर्पित भाव से सेवाएं प्रदान कर रहे है।

विवाह महामहोत्सव के तहत बुधवार रात 8 बजे से भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान प्रेम एवं भक्ति से ओतप्रोत अनुपम नजारा दिखा। इसमें सैकड़ो श्रद्धालु उत्साह के साथ शामिल हुए ओर भजनों का आनंद लिया। भीलवाड़ा के कई कलाकारों ने भजनों एवं गीतों के माध्यम से ठाकुरजी की भक्ति की।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

Leave a Comment

और पढ़ें

16108 श्री तुलसी-शालिग्राम विवाह महोत्सव में उमड़ा आस्था का महासागर, भक्ति के इतिहास में दर्ज हुआ भीलवाड़ा का नाम; हाथी पर सवार होकर तोरण मारने पहुंचे मेवाड़ धणी श्रीगढ़बोर चारभुजानाथ

श्रद्धा-भक्ति की त्रिवेणी में सराबोर हुआ भीलवाड़ा, रूक्मणी मंगल कथा में उमड़ा हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब, हल्दी-मेहंदी व महारास की धूम के बीच बारात लेकर पधारेंगे गढ़बोर चारभुजानाथ

श्री तुलसी शालिग्राम जी विवाह महामहोत्सव में तलवार गरबा और राजस्थानी घूमर की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, कालिका माता की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र कदम फाउंडेशन की अध्यक्षा रेखा कंवर झाला के नेतृत्व में महिलाओं ने महारास एवं संगीत संध्या में दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

और पढ़ें

16108 श्री तुलसी-शालिग्राम विवाह महोत्सव में उमड़ा आस्था का महासागर, भक्ति के इतिहास में दर्ज हुआ भीलवाड़ा का नाम; हाथी पर सवार होकर तोरण मारने पहुंचे मेवाड़ धणी श्रीगढ़बोर चारभुजानाथ

श्रद्धा-भक्ति की त्रिवेणी में सराबोर हुआ भीलवाड़ा, रूक्मणी मंगल कथा में उमड़ा हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब, हल्दी-मेहंदी व महारास की धूम के बीच बारात लेकर पधारेंगे गढ़बोर चारभुजानाथ

श्री तुलसी शालिग्राम जी विवाह महामहोत्सव में तलवार गरबा और राजस्थानी घूमर की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, कालिका माता की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र कदम फाउंडेशन की अध्यक्षा रेखा कंवर झाला के नेतृत्व में महिलाओं ने महारास एवं संगीत संध्या में दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां