वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

जुम्बा, एथलेटिक और योग के संग फिटनेस का संदेश, जीतो लेडिज विंग ने आयोजित की फिटनेस मॉर्निंग

40 Views

भीलवाड़ा, 20 नवम्बर। जीतो भीलवाड़ा चैप्टर के मार्गदर्शन में जीतो भीलवाड़ा लेडिज विंग द्वारा जीतो स्पॉर्ट्स के तहत गुरूवार को होटल जय विलास में फिटनेस मॉर्निग- जुम्बा, एथलेटिक्स एवं योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रामाणिक जुम्बा प्रशिक्षक आकांक्षा नामा ने अपनी टीम के साथ वार्म अप ओर कार्डियों जैसे एथलेटिक अभ्यासों के साथ उर्जा से भरपुर जुम्बा, स्ट्रेचिंग एवं फेशियल योग का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि नियमित व्यायाम करने से शरीर का स्टेमिना तथा सहनशक्ति बढ़ती है। इससे शरीर में लचीलापन आने के साथ मुद्रा (पॉश्चर) सुधरती है। इन क्रियाओं का नियमित अभ्यास करने से ह्दय स्वस्थ रहने के साथ तन एवं मन में संतुलन बना रहता है जो शरीर के फिट रहने का मूल आधार है। नामा ने कहा कि यहां जो भी क्रियाएं सीखी है उसे निरन्तर फॉलो करते रहना है ताकि हम हमेशा फिट बने रह सके। फिटनेस मॉर्निंग में उत्साह के माहौल में आपसी मेलजोल बढ़ाने के लिए कई तरह के गेम्स भी खिलाए गए जिनका सदस्यों ने भरपुर आनंद लिया ओर जीतो लेडिज विंग की इस पहल की सराहना की।

इस कार्यक्रम में शामिल सदस्यों का स्वागत करते हुए जीतो लेडिज विंग चेयरपर्सन नेहा नाहर ने कहा कि व्यस्त दिनचर्या में अक्सर महिलाएं अपनी शारीरिक फिटनेस पर पूरा ध्यान नहीं दे पाती है। ऐसे कार्यक्रम न केवल शरीर को स्वस्थ ओर फिट रखने में सहायक होते है बल्कि सदस्यों के मध्य आपसी जुड़ाव को भी मजबूत करते है। चीफ सैकेट्री निकिता पाटोदी ने प्रशिक्षक आकांक्षा नामा सहित सभी का आभार जताया।
कार्यक्रम में लेडिज विंग की टिवंकल जैन, सोनल छाबड़ा, रितिका जैन, निकिता जैन, विनिता सूरिया, प्रिया सिंघवी, गीतांजलि बोहरा, नेहा नाहर, निधि पोखरना, रूचिका सेकसरिया जैन, चेतना जैन, रूचि जैन, प्रियंका बाबेल, मोनिका रांका, पायल डुंगरपुरिया, सुनीता पाटनी, श्वेता डांगी, नीलू सूरिया, स्मिता छाबड़ा सहित कई सदस्यों ने उत्साह से सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाया। कार्यक्रम समापन पर सभी सदस्यों के लिए स्वास्थ्यवर्धक नाश्ते की भी व्यवस्था रही।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

Leave a Comment

और पढ़ें

16108 श्री तुलसी-शालिग्राम विवाह महोत्सव में उमड़ा आस्था का महासागर, भक्ति के इतिहास में दर्ज हुआ भीलवाड़ा का नाम; हाथी पर सवार होकर तोरण मारने पहुंचे मेवाड़ धणी श्रीगढ़बोर चारभुजानाथ

श्रद्धा-भक्ति की त्रिवेणी में सराबोर हुआ भीलवाड़ा, रूक्मणी मंगल कथा में उमड़ा हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब, हल्दी-मेहंदी व महारास की धूम के बीच बारात लेकर पधारेंगे गढ़बोर चारभुजानाथ

श्री तुलसी शालिग्राम जी विवाह महामहोत्सव में तलवार गरबा और राजस्थानी घूमर की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, कालिका माता की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र कदम फाउंडेशन की अध्यक्षा रेखा कंवर झाला के नेतृत्व में महिलाओं ने महारास एवं संगीत संध्या में दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां