वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

16108 श्री तुलसी-शालिग्राम विवाह महोत्सव में उमड़ा आस्था का महासागर, भक्ति के इतिहास में दर्ज हुआ भीलवाड़ा का नाम; हाथी पर सवार होकर तोरण मारने पहुंचे मेवाड़ धणी श्रीगढ़बोर चारभुजानाथ

52 Views

भीलवाड़ा, 20 नवम्बर। धर्मनगरी भीलवाड़ा की पुण्यधरा पर शुक्रवार को उस समय श्रद्धा एवं भक्ति का नया इतिहास रचा गया जब 16108 श्री तुलसी शालिग्रामजी विवाह महामहोत्सव में राजाधिराज मेवाड़ धणी श्री गढ़बोर चारभुजानाथ बारात लेकर पधारे। उनके साथ भीलवाड़ा के बड़े चारभुजानाथ, दूधाधारी गोपालजी, संजय कॉलोनी चारभुजानाथ, सांगानेर चारभुजानाथ, रावला चारभुजानाथ बिलिया, शेष सहायजी माण्डल, दांथल श्याम तथा श्री सांवरिया सेठ नौगांवा बारात लेकर विवाह महामहोत्सव स्थल मेडिसिटी ग्राउण्ड पधारे तो वहां आस्था एवं भक्ति का विराट नजारा प्रस्तुत हुआ। हजारों श्रद्धालु इस पावन अवसर के साक्षी बनने के लिए उमड़ पड़े। कोई चारभुजानाथ की बारात में शामिल था तो कोई बारात का स्वागत करके उल्लासित था। दिव्य बारात शोभायात्रा सुबह आजादनगर स्थित एमपीएस स्कूल से प्रारंभ हुई। इसमें बारात लेकर पधारे मेवाड़ धणी श्री गढ़बोर चारभुजानाथ हाथी पर बिराजित थे तो उसके बाद भीलवाड़ा के बड़े चारभुजानाथ व उनके पीछे अन्य चारभुजानाथ के बेवाण वाहनों पर विराजित थे जिनके उपर श्रद्धालु चंवर ढो रहे थे। भगवान की बारात में शामिल हजारों बाराती नाचते गाते चल रहे थे ओर शहरवासी भगवान व उनके बारातियों पर पुष्प वर्षा कर आनंदित हो रहे थे। बारात में हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल की, जय चारभुजानाथ की जैसे जयकारे गूंजायमान हो रहे थे तो बैण्ड की स्वर लहरियों पर भगवान की बारात के गीत गूंज रहे थे। बारात कुंभा सर्किल, पन्नाधाय सर्किल होते हुए मेडिसिटी ग्राउण्ड पहुंची तो श्री तुलसी शालिग्राम विवाह महोत्सव सेवा समिति, श्री वल्लभ संकीर्तन सेवा संघ के सदस्यों के साथ आयोजन के सूत्रधार गौवत्स विष्णुश्री कृष्णतनय महाराज, मुख्य आचार्य योगेन्द्र शर्मा, आयोजन समिति के अध्यक्ष राधेश्याम चेचाणी सहित हजारों श्रद्धालुओं ने बारात का स्वागत किया। यहां तोरण की रस्म के दौरान पुष्प वर्षा होती रही। मेवाड़ धणी श्रीगढ़बोर चारभुजानाथ ने हाथी पर बिराजित होकर तोरण मारा तो उस अद्भुत नजारे की झलक पाने के लिए श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। तोरण की रस्म के बाद पाणिग्रहण संस्कार की रस्मे शुरू हुई। मुख्य पांडाल में सबसे आगे श्री गढ़बोर चारभुजानाथ के विवाह की वेदी सजाई गई थी तो उनके पीछे भीलवाड़ा के बड़े चारभुजानाथ की वेदी सजी थी। मुख्य पांडाल में सभी नौ चारभुजानाथ की अलग–अलग वेदी सजाई गई थी। इन वेदी के समक्ष तुलसीजी के धर्म माता पिता बने यजमान परिवारों के सदस्य बैठे। एक अन्य विशाल पांडाल में सैकड़ो वेदियां सजी थी जिनके प्रत्येक वेदी पर चार–चार जोड़े जजमान के रूप में मौजूद होकर श्री तुलसीजी का भगवान शालिग्राम के संग विवाह सम्पन्न करा रहे थे। मंगलाचरण के साथ विवाह की रस्में शुरू हुई। सबसे पहले तिलक करके गठजोड़ा कराया गया। तुलसी महारानीजी के संग भगवान चारभुजानाथ के फेरे के समय पांडाल जयकारों से गूंज उठा। पाणिग्रहण विवाह की रस्मे मुख्य आचार्य योगेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ो पंडितों ने सम्पन्न कराई।

उदासीन आश्रम के महामंडलेश्वर हंसरामजी महाराज, संकटमोचन हनुमान मंदिर के महामंडलेश्वर बाबूगिरी महाराज, पंचमुखी बालाजी मंदिर रीको के पुजारी मुरारी पांडे भी महोत्सव में पहुंचे एवं ठाकुरजी के दर्शन किए। उन्होंने महोत्सव में शामिल श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान करते हुए आयोजन समिति को साधुवाद अर्पित किया।
इस विवाह का साक्षी बनने के लिए मंच पर पहुंचे भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल, विधायक अशोक कोठारी, पूर्व सांसद सुभाष बहेड़िया, नगर निगम महापौर जसवंत कंवर, उप महापौर राधेश्याम सोमाणी सहित विभिन्न अतिथियों का आयोजन सूत्रधार गौवत्स विष्णुश्री कृष्णतनय महाराज ने स्वागत किया। विवाह के बाद शाम को बारातों को विधिवत विदा किया गया। आयोजन समिति के संयोजक डॉ.एस.एन.गग्गड़ ने महामहोत्सव को सफल बनाने में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी कार्यकर्ताओं एवं भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया

*श्री गढ़बोर चारभुजानाथ के दर्शन को आतुर दिखे श्रद्धालु*

पांडाल में श्रद्धालु वैसे तो बारात लेकर पधारे प्रत्येक चारभुजानाथ के समक्ष पहुंच आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुक थे पर सर्वाधिक जोर मेवाड़ धणी श्रीगढ़बोर चारभुजानाथ के दर्शन पाने के लिए दिखा। विवाह रचाने आए ठाकुरजी के दर्शन के लिए श्रद्धालु आतुर दिखे। जिस मुख्य मण्डप में ठाकुरजी का तुलसी महारानीजी के संग पाणिग्रहण हो रहा था उसके चारों तरफ हजारों श्रद्धालु एकत्रित हो गए। भीलवाड़ा शहर ही नहीं जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस विराट आयोजन को देखने के लिए पहुंचे ओर इसका साक्षी बनकर आल्हादित नजर आए। श्रद्धालु जिन पांडाल में ठाकुरजी का विवाह हो रहा था उसके चारों तरफ प्रदक्षिणा भी करते रहे।

*भीलवाड़ा में ऐसी बारात पहले कभी नही देखी*

तुलसी महारानीजी से शादी रचाने के लिए मेवाड़ धणी श्री गढ़बोर चारभुजानाथ सहित नौ मंदिरों में विराजित भगवान चारभुजानाथ की दिव्य बारात भीलवाड़ा की सड़कों पर निकली तो देखने वालों के कदम जहां थे वहीं थम गए। लोग दिव्य बारात के दर्शन करने परिवार सहित उमड़ पड़े। श्रद्धा से ओतप्रोत भक्त बारात में शामिल ठाकुरजी के समक्ष हाथ जोड़ प्रणाम करते रहे। हर जुंबा पर यही वाक्य था कि भीलवाड़ा में ऐसी बारात पहले कभी नहीं देखी। बारात जिधर से भी गुजरी स्वागत में पुष्पों की बारिश होती रही।

*एक साथ बांधे गए नौ तोरण*

नौ मंदिरों से भगवान चारभुजानाथ के बारात लेकर पधारने से विवाह पांडाल के मुख्य द्वार पर नौ तोरण एक साथ बांधे गए। सुबह 11.15 बजे शुभ मुर्हुुत में तोरण की रस्म हुई। इसे देखने के लिए मुख्य द्वार के समक्ष इतनी भीड़ उमड़ी की खड़े रहना भी मुश्किल हो रहा था। तोरण के दौरान कोई भगवान के जयकारे लगा रहा था तो कोई नाच कर अपनी खुशी का इजहार कर रहा था।

*सैकड़ो कार्यकर्ता समर्पित भाव से जुटे रहे सेवाएं देने में*

श्री तुलसी शालिग्राम विवाह महामहोत्सव आयोजन को सफल बनाने के लिए श्री तुलसी शालिग्राम विवाह महोत्सव सेवा समिति के तत्वावधान एवं श्री वल्लभ संकीर्तन सेवा संघ के संयोजन में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने दिन रात सेवाएं प्रदान की ओर आयोजन को सफल बनाया। सेवाएं देने वालों में समाज के हर वर्ग के श्रद्धालु शामिल थे। आयोजन समिति के सूत्रधार गौवत्स विष्णुश्री कृष्णतनय महाराज, मुख्य आचार्य योगेन्द्र शर्मा, अध्यक्ष राधेश्याम चेचाणी, संयोजक डॉ.एसएन गग्गड़, सह संयोजक दिनेश विजयवर्गीय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष छगनलाल जैन, राजेन्द्र कचोलिया, उपाध्यक्ष हनुमान अग्रवाल, कार्यालय प्रभारी रजनीकांत आचार्य, गोपीकिशन पाटोदिया,कोषाध्यक्ष एसएन मूंदड़ा, कैलाश तोतला, महिला समिति की अध्यक्ष अलका जोशी, महिला उपाध्यक्ष ममता सुथार, मंजू तंबोली सहित कई पदाधिकारी समर्पित भाव से सौंपे गए दायित्व के निर्वहन में लगे रहे। श्री वल्लभ संकीर्तन सेवा संघ के अध्यक्ष रमेशचन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में संघ के कार्यकर्ता भी सेवाएं देने में जुटे रहे।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

Leave a Comment

और पढ़ें

16108 श्री तुलसी-शालिग्राम विवाह महोत्सव में उमड़ा आस्था का महासागर, भक्ति के इतिहास में दर्ज हुआ भीलवाड़ा का नाम; हाथी पर सवार होकर तोरण मारने पहुंचे मेवाड़ धणी श्रीगढ़बोर चारभुजानाथ

श्रद्धा-भक्ति की त्रिवेणी में सराबोर हुआ भीलवाड़ा, रूक्मणी मंगल कथा में उमड़ा हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब, हल्दी-मेहंदी व महारास की धूम के बीच बारात लेकर पधारेंगे गढ़बोर चारभुजानाथ

श्री तुलसी शालिग्राम जी विवाह महामहोत्सव में तलवार गरबा और राजस्थानी घूमर की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, कालिका माता की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र कदम फाउंडेशन की अध्यक्षा रेखा कंवर झाला के नेतृत्व में महिलाओं ने महारास एवं संगीत संध्या में दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

और पढ़ें

16108 श्री तुलसी-शालिग्राम विवाह महोत्सव में उमड़ा आस्था का महासागर, भक्ति के इतिहास में दर्ज हुआ भीलवाड़ा का नाम; हाथी पर सवार होकर तोरण मारने पहुंचे मेवाड़ धणी श्रीगढ़बोर चारभुजानाथ

श्रद्धा-भक्ति की त्रिवेणी में सराबोर हुआ भीलवाड़ा, रूक्मणी मंगल कथा में उमड़ा हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब, हल्दी-मेहंदी व महारास की धूम के बीच बारात लेकर पधारेंगे गढ़बोर चारभुजानाथ

श्री तुलसी शालिग्राम जी विवाह महामहोत्सव में तलवार गरबा और राजस्थानी घूमर की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, कालिका माता की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र कदम फाउंडेशन की अध्यक्षा रेखा कंवर झाला के नेतृत्व में महिलाओं ने महारास एवं संगीत संध्या में दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां