भीलवाड़ा, 19 नवम्बर। जीतो भीलवाड़ा चैप्टर की ओर से चौधरी डांगी जीतो हाउस में ओजस लाइफ के फांउडर अतुल शाह के मार्गदर्शन में विशेष स्वास्थ्य संवाद का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से शाह ने अपने अनुभव सांझा करने के साथ कई असाध्य रोगों के प्राकृतिक उपचार एवं स्वास्थ्य लाभ से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अहम मार्गदर्शन प्रदान किया। कई असाध्य रोगों के प्राकृतिक उपचार का विशेष अनुभव रखने वाले ओर इस प्रद्धति से लाखों लोगों को सेहत लाभ प्रदान वाले शाह ने कहा कि हमे प्रकृति के विपरीत नहीं बल्कि उसके अनुकूल अपनी जीवनशैली बनानी होंगी। जब तक हम प्रकृति के अनुकूल जीवन नहीं जीएंगे बीमारियां हमारा पीछा नहीं छोड़ने वाली है। सुबह उठने से लेकर रात में सोने से पूर्व तक हमारी रूटीन विशेषकर खानपान कैसा होना चाहिए इस बारे में भी शाह ने मार्गदर्शन प्रदान किया।
उन्होंने कहा कि हमे अपने कार्य में व्यस्त रहने के दौरान भी शरीर की आवश्यकता का ध्यान रखना चाहिए ओर प्रकृति के नियमों के अनुरूप जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए। उद्बोधन के बाद शाह ने सदस्यों की जिज्ञासाओं एवं शंकाओं का समाधान भी किया। जीतो भीलवाड़ा चैप्टर के चेयरपर्सन डॉ. संपत जैन एवं चीफ सैकेट्री अकिन चौधरी ने ओजस लाइफ के फांउडर अतुल शाह का स्वागत अभिनंदन किया। संचालन पीरेश जैन ने किया।
कार्यक्रम में जीतो एडवाइजरी बोर्ड मेंबर तिलोकचंद छाबड़ा, जीतो अपेक्स डायरेक्टर निश्चिल जैन, निहाल छाबड़ा, प्रतीक कावड़िया, धर्मेन्द्र मेहता, निर्मल खजांची, लेडिज विंग चीफ सैकेट्री निकिता पाटोदी, नीता बाबेल, सोनल छाबड़ा, वनीता बाबेल, अनुराधा चौधरी,सोनल मेहता आदि उपस्थित रहेे।
Author: shiningmarwar
Super





