भीलवाड़ा। मेडिसिटी ग्राउंड पर आयोजित 16108 श्री तुलसी शालिग्राम जी विवाह महामहोत्सव के अंतर्गत महारास एवं संगीत संध्या में राजस्थानी संस्कृति और शौर्य परंपरा की अनूठी झलक देखने को मिली। इस अवसर पर कदम फाउंडेशन की अध्यक्षा श्रीमती रेखा कंवर झाला के नेतृत्व में महिलाओं ने आकर्षक तलवार गरबा 

एवं पारंपरिक राजस्थानी घूमर नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में तलवार गरबा प्रस्तुत कर राजस्थान की वीरता, शौर्य और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत कर दिया। वहीं राजस्थानी घूमर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने पूरे माहौल को उत्साह और उमंग से सराबोर कर दिया। इस दौरान कालिका माता की आकर्षक झांकी भी सजाई गई, जो विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
गरबा एवं नृत्य प्रस्तुतियों में मीनाक्षी शर्मा, शिवानी आमेटा, पिंकी सोनी, चीनू साहू, इशिका, महिमा शर्मा, रीनू खटीक, कीर्ति राठौड़, आरोही, मनस्वी एवं अंतिमप्रभा ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर कदम फाउंडेशन के सदस्य भगवान सिंह चौहान, कैलाश सेन, गोर्धन लाल वैष्णव, हर्षवर्धन सिंह सहित अनेक गणमान्यजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। महिलाओं की शानदार प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उत्साहवर्धन किया।
Author: shiningmarwar
Super





