वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

वन विभाग ने अवैध लकड़ी से लदा ट्रैक्टर ट्राली व पिकअप जप्त, दो गिरफ्तार

5 Views

भीलवाड़ा

( बलराम वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध वन संपदा की तस्करी के खिलाफ एक सटीक और योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे 758 पर ट्रैक्टर ट्रॉली व बड़लियास के पास एक मिनी ट्रक को जब्त किया । वनपाल कमलेश कुमार रेगर ने बताया कि राजस्थान वन अधिनियम 1957 की 41 व 42‌ के तहत सवाईपुर के कोटड़ी चौराहे पर रविवार सुबह 5 बजे लकड़ियां भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली की जांच करने पर अवैध पीपल की पाई गई, इस पर रतन लाल पिता नारायण बलाई निवासी श्रीपुरा को गिरफ्तार किया । वही दुसरी कार्रवाई शनिवार रात्रि 2 बजे बड़लियास जित्या माफी रोड़ पर भैरु घाटी के पास एक पिकअप गाड़ी की तलाशी ली, जिसमें नीम की लकड़ियां भरी हुई पाई गई, इस मामले में चालक रियाज खां पिता पीरु खां निवासी भग्गा का खेड़ा, हमीरगढ़ को गिरफ्तार किया । वन विभाग की टीम ने दोनों चालकों से पुछताछ व अहम दस्तावेज मांगे, तो दोनों ही चालक संतोषप्रद जवाब व दस्तावेज नहीं दिखा पाई । इस पर वन विभाग की टीम ने राजस्थान वन अधिनियम की 1957 की धारा 41 व 42 के तहत बिना टीपी के अवैध रुप से लकडी का परिवहन किया पाया गया । दोनों वाहनों को डिटेन कर जावल वन चौकी पर लाया गया । जहां मामले दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया । इस कार्रवाई में कमलेश कुमार रेगर वनपाल नाका कोटड़ी, शैतान राम वनरक्षक व देबीलाल गुर्जर चौकीदार शामिल रहे ।।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

Leave a Comment

और पढ़ें

और पढ़ें