

भीलवाड़ा ( बलराम वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के लखमणियास गांव में धोलाई देवनारायण मंदिर पर कलश स्थापना को लेकर सात दिवसीय नव कुण्डात्मक महारुद्र यज्ञ की शुरुआत रविवार को कलशयात्रा के साथ हुई, पांचवें दिन गुरुवार को विष्णु पुरुषोत्तम की 51 हजार आहुतियां लगाई । ग्रामीण कालूलाल जाट ने बताया की लखमणियास गांव में धोलाई के देवनारायण मंदिर पर कलश स्थापना को लेकर सात दिवसीय नव कुण्डात्मक महारुद्र यज्ञ की शुरुआत रविवार को कलशयात्रा निकाली गई, इसके साथ ही महारुद्र यज्ञ की शुरुआत हुई । यज्ञाचार्य चांदमल उपाध्याय सवाईपुर ने बताया कि पांचवें दिन गुरुवार को प्रातः 8:15 बजे स्थापित देवी देवताओं का आहवान कर पूजा अर्चना की, वही इसके बाद कलश का फलाधिवस व फूलाधिवस किया गया । और 9 हवन कुंड पर 41 जोड़ों ने पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विष्णु पुरुषोत्तम नाम की 51 हजार आहुतियां लगाई । पांचवें दिन दीपक पुरी जी महाराज भी यज्ञ में पहुंचे, जिनका लोगों ने स्वागत सम्मान किया । वहीं चौथे दिन बुधवार रात्रि को बगड़ावत कथा का आयोजन हुआ, जिसमें भेरूलाल गाडरी एंड पार्टी के द्वारा देवनारायण भगवान के जीवन पर आधारित बगड़ावत कथा का वाचन किया, बगड़ावत कथा भौंर तक चली, वही देवनारायण भगवान के भजनों पर भक्तगण मंत्र मुग्ध होकर नाचे झुमने लगे ।।
Author: shiningmarwar
Super
