वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

सिंगोली में 15वां सामूहिक विवाह सम्मेलन: 48 जोड़े बने जीवनसाथी, समाज को मिली नई दिशा दहेज मुक्त विवाह को बढ़ावा, लाखों की बचत के साथ एकता और संस्कारों का संदेश

5 Views

भीलवाड़ा-सिंगोली क्षेत्र में आयोजित 15वें सामूहिक विवाह सम्मेलन ने एक बार फिर सामाजिक समरसता और सहयोग की मिसाल पेश की। सिंगोली चारभुजा में मेवाड़ क्षत्रिय महासभा, भीलवाड़ा मेवाड़ सामाजिक सेवा संस्थान सिंगोली एवं क्षत्रिय सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस आयोजन में 48 जोड़े विवाह बंधन में बंधे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मांडलगढ़ के पूर्व विधायक व विवाह सम्मेलन समिति के अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने की कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए पूर्व विधायक प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि समाज को बदलते समय के साथ चुनौतियों का सामना करने के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने सामूहिक विवाह को सामाजिक कुरीतियों के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

मुख्य अतिथि सर्वोत्तम सेवा संस्थान के महेंद्र सिंह जाखली ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे पुण्य कार्य बताया। उन्होंने जानकारी दी कि संस्था अब तक 5 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता, 2 हजार कन्याओं के विवाह और 3 हजार प्रतिभाओं का सम्मान कर चुकी है।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मोती सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज की प्रगति के मजबूत आधार बनते हैं। वहीं दहेज विरोधी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने भी इस पहल को सराहनीय बताया।

कार्यक्रम में कुम्भा ट्रस्ट भीलवाड़ा के पूर्व अध्यक्ष एवं मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के केंद्रीय उपाध्यक्ष दिलीप सिंह बडलियास , जौहर स्मृति संस्थान के पूर्व संयुक्त मंत्री कान सिंह, सुमन कंवर जाखली सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और अपने विचार रखे ।मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष आयोजन समिति के संयोजक कुलदीप सिंह श्यामपुरा ने बताया कि यह सम्मेलन वर्ष 2010 से लगातार आयोजित किया जा रहा है। सभी भामाशाहो को आभार व्यक्त किया इस अक्सर पर कार्यक्रम में पृथ्वी सिंह नाथूराम जी का खेड़ा,गिरधरगोपाल सिंह ,मनोहर सिंह हाड़ा , रणजीत सिंह लाडपुरा,रघुनंदन सिंह कानावत,जय सिंह किशनसिंह जी का खेडा,दिनेश सिंह लाडपुरा,संपत सिंह सोलंकी,भगवत सिंह नाहरगढ़,भारत सिंह सिंगोली, अक्षय सिंह महुआ, कर्मवीर सिंह सिंगोली, देवी सिंह केकडिया, सुरेंद्र सिंह देवपूरा, राजेंद्र सिंह अमरतिया, राघवेंद्र सिंह सिंगोली, रेणुपाल सिंह सिंगोली , शंकर सिंह सिंगोली, महेंद्र सिंह धाकडखेड़ी, राजेंद्र सिंगोली,कार्यक्रम का संचालन प्रभु लाल सोमानी ने किया

समारोह में समिति द्वारा नवविवाहित जोड़ों को सोने का मंगलसूत्र, रखड़ी, टॉप्स, नाक का कांटा सहित 38 प्रकार के उपहार दिए गए, सभी ने नवदंपतियों को आशीर्वाद व शुभकामनाएं दीं

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

Leave a Comment

और पढ़ें

और पढ़ें