भीलवाड़ा ( बलराम वैष्णव ):- भीषण गर्मी के तीखें तेवरों के बीच अप्रैल माह के अंतिम दिन गुरुवार को सवाईपुर क्षेत्र में दुसरे दिन भी मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखाई दिया, दिन भर की उमस के बाद दूसरे दिन भी मौसम ने करवट ली और रात्रि को में तेज आंधी के साथ कुछ देर बूंदाबांदी का दौर चला, इसके साथ ही क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद हो गई । सवाईपुर क्षेत्र में बुधवार शाम को झमाझम बारिश का दौरा चला । वही आज गुरुवार शाम को एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदला और शाम करीब 8:00 बजे तेज आंधी के साथ कुछ देर तक हल्की बूंदाबांदी भी हुई ओर आकाश में बिजलियां चमकी, क्षेत्र में तेज आंधी के चलते कहीं जगह पर पेड़ों की टहनियां टूटकर सड़कों पर गिर गई, जिससे आवाहन में बाधा हुई, वही आंधी के चलते कई गांवों में बिजली आपूर्ति बंद रही । कहीं क्षेत्र के गांवों में हो रहे शादी विवाह के समारोह में भी परेशानी का सामना करना पड़ा ।।
Author: shiningmarwar
Super
