वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी व विधायक मीणा ने अमरतिया में विद्यालय कक्षा कक्ष का किया शिलान्यास देवनारायण नंदी गौशाला का उद्घाटन

27 Views


भीलवाड़ा ( बलराम वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे के बड़ला ग्राम पंचायत के अमरतिया गांव में सोमवार को किसान आयोग अध्यक्ष छोटू राम चौधरी व जहाजपुर कोटड़ी विधायक गोपीचंद मीणा ने विद्यालय में कक्षा कक्ष का शिलान्यास और देवनारायण नंदी गौशाला का उद्घाटन भी किया । बड़ला प्रशासक शिवराज जाट ने बताया कि सोमवार को अमरतिया गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में 6 कक्षा कक्ष, दो युनिक टायलेट, वाटर सेट, किचन सेट का शिलान्यास किया, इसके साथ ही एक देवनारायण नंदी गौशाला का भी उद्घाटन किया गया । इस दौरान बड़ला में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय व खरेड़ राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में भवन का शिलान्यास किया । इस दौरान मुख्य अतिथि सी आर चौधरी छोटू राम चौधरी किसान आयोग अध्यक्ष रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता जहाजपुर कोटडी विधायक गोपीचंद मीणा ने की । अति विशिष्ट अतिथि प्रशांत मेवाड़ा जिला अध्यक्ष भाजपा, करण सिंह बलवा निवर्तमान प्रधान कोटड़ी, कन्हैयालाल जाट जिला महामंत्री, प्रहलाद सेन मंडल अध्यक्ष कोटड़ी रहे । प्रशासक जाट के सानिध्य में ग्रामीणों ने अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया । सीआर चौधरी ने संबोधित करते हुए सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजना के बारे में जानकारी देते हुए, किसानों को लेकर आगामी योजना के बारे में जानकारी देते हुए, केंद्र व राज्य की इस सरकार को किसानो की हितेश सरकार बताया । इस दौरान हीरालाल जाट पूर्व सीआर, भंवर जाट, ठा. कुलदीप सिंह, पूर्व उपसरपंच ठा. शैतान सिंह, भोजराज गाडरी, भगवान लाल सुथार, पप्पू सिंह, कालू सिंह सोलंकिया का खेड़ा, लादू लाल जाट खरेड़, पुप्प सिंह खरेड़, भेरूलाल दरोगा, राम सिंह पुरावत, गोरु लाल गुर्जर, मोहन सुथार, दलपत सिंह, पप्पू दरोगा वार्ड पंच, कान सिंह, लक्ष्मण माली आदि मौजूद रहे ।।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

Leave a Comment

और पढ़ें