वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

सरयू नदी में किया होलिरड़ा राम-जानकी व तेजाजी महाराज की मूर्ति का विसर्जन

7 Views

भीलवाड़ा ( बलराम वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के होलिरड़ा गांव में गत दिनों आयोजित हुए नौ दिवसीय सप्त कुण्डिय श्री राम महायज्ञ की पूर्णाहुति के मूर्तियों का अयोध्या की सरयू नदी में विसर्जन किया गया । ग्रामीणों ने बताया कि होलिरड़ा गांव 9 जून से 17 जून तक मूर्ति व कलश स्थापना को लेकर 9 दिवसीय सप्त कुण्डिय श्री राम महायज्ञ का आयोजन हुआ, इस दौरान पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राम-जानकी और तेजाजी व नागदेवता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही तेजाजी महाराज व हनुमान जी महाराज के मंदिर पर स्वर्ण कलश की स्थापना की । उसके बाद बुधवार को 30 जोड़े बस के द्वारा अयोध्या के लिए रवाना हुए थे , जहां सायं 4:15 बजे पंडित गोपाल लाल भट्ट के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सरयू नदी में भगवान राम-जानकी व तेजाजी महाराज की मूर्तियों को विसर्जन किया गया । इस दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाये । सभी ने सरयू नदी में स्नान किया और रामलला के दर्शन कर घर-परिवार, गांव व क्षेत्र में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की ।।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

Leave a Comment

और पढ़ें