वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

6 Views


भीलवाड़ा ( बलराम वैष्णव ):- भीलवाड़ा क्षेत्र की बड़लियास थाना पुलिस ने जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ धर पकड़ अभियान के तहत रविवार रात को जीवा खेड़ा चौराहे के पास एक कार से दो कट्टों में 39 किलो 800 ग्राम अवैध डोडा चुरा के साथ, पुलिस ने कार सहित एक बाइक को जप्त किया । थाना भरवारी जसवंत सिंह ने बताया की रविवार को मन एसएचओ जसवन्त सिंह मय जाप्ता हैड कानि. जितेन्द्र कुमार, कानि अनिल कुमार, कानि संदीप कुमार मय प्राईवेट वाहन के वास्ते अवैध बजरी परिवहन व खनन की रोकथाम एवं हल्का गश्त कर रहे थे, इसी दौरान सूचना मिली कि जीवा का खेडा चौराया से जीवा खेडा गांव में जाने वाली रोड के पास एक क्रेटा कार व एक मोटर साईकिल संदिग्ध हालात में खडी है उक्त सूचना पर थाना प्रभारी मय जाप्ता के रवाना हो जीवा का खेडा चौराया से जीवा का खेड़ा गांव में जाने वाली रोड पर पहुंचा कि रोड से करीब 50 मीटर दूरी पर जंगल में एक क्रेटा कार व एक मोटर साईकिल लावारिस हालात में खडी थी तथा वहां पर काफी लोगों की भीड ईक्ड़ठी हो रखी तथा क्रेटा कार के दोनों साईडों व आगे पिछे के कांच फूटे हुऐ होकर कांच के टूकडे बिखरे हुऐ थे, कार के अन्दर देखा तो कार के पीछे की सीट नहीं लगी हुई थी कार के अन्दर पिछे अफीम डोडा चुरा के छिलके व कांच के टुकडे बिखरे हुए दिखाई दे रहे थे । क्रेटा कार व मोटर साईकिल को छोडकर भागे गये व्यक्तियों की आसपास व जंगल में काफी तलाश की मगर जंगल व रात्रि होने से नहीं मिले । क्रेटा कार से थोडी दुरी पर मिले एक सफेद रंग के कट्टे का अफीम डोडा चुरा सहित कुल वजन 29.860 किलोग्राम हुआ तथा क्रेटा कार के अन्दर बिखरे हुए मिले अफीम डोडा चुरा को एक सफेद रंग के प्लास्टिक के कट्टे में रख कर कट्टे सहित वजन किया तो 9.940 किलोग्राम हुआ । क्रेटा कार के पास व क्रेटा कार में मिले बिखरे मिले अफीम डोडा चुरा सहित कुल वजन 39.800 किलोग्राम होना पाया गया। घटना में प्रयुक्त क्रेटा कार व एक मोटर साईकिल को जप्त किया जाकर थाना बडलियास पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया ।।

पुलिस की गठित टीम :- जसवंत सिंह थानाधिकारी, मुकेश कुमार सउनि, जितेन्द्र सिंह हैड कानि, पुखापुरी कानि, संदीप कुमार कानि, अनिल कुमार कानि, संदीप कुमार कानि आदि मौजूद रहे ।।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

Leave a Comment