वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

मोचड़िया मंड दरबार में 142 यूनिट रक्तदान 250 से अधिक भक्तों ने लिया मैडिकल कैंप की निःशुल्क सेवाओं का लाभ

6 Views


भीलवाड़ा ( बलराम वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध धर्म स्थल श्री मोचड़िया का मंड देवनारायण मंदिर प्रांगण में शनिवार को सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन भीलवाड़ा, श्री चारभुजा सेवा समिति बन का खेड़ा के तत्वाधान में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में 142 युवाओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया । रक्तदान शिविर के साथ ही आयोजित विशाल निःशुल्क नेत्र व दंत चिकित्सा शिविर भी आयोजित हुआ । शिविर प्रभारी सांवरमल जाट व संस्थापक गोपाल विजयवर्गीय ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी देवनारायण मंदिर प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें आसपास के 142 अपने रक्त का दान किया । युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, इसमें कई युवाओं ने पहली बार रक्तदान किया, तो कई रक्त दाताओं ने दुर्लभ रक्त का दान किया । प्रातः 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक शिविर का आयोजन हुआ । इस दौरान विशाल निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 150 से अधिक भक्तों की निःशुल्क परीक्षण जीबीएच सिम्स हॉस्पिटल के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेश भदादा के नेतृत्व में किए गए एवं दवा वितरण के उचित परामर्श प्रदान किया, जिसमें चयनित 27 रोगियों के निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन 27 जुलाई को जीबीएच सिम्स हॉस्पिटल भीलवाडा में किए जाएंगे । वही विश्नोई डेंटल क्लिनिक भीलवाड़ा के तत्वाधान में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर में 150 से अधिक लोगों ने निशुल्क दांतों का परीक्षण एवं चिकित्सा सेवा ली एवं सभी को दवा वितरण की । शिविर में निःशुल्क शुगर एवं ब्लड प्रेशर जांच भी की गई । सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन की ओर से सभी रक्तदाताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया । रक्त संग्रहण राजकीय महात्मा गांधी ब्लड बैंक टीम एवं कोटड़ी श्याम ब्लड सेंटर द्वारा किया गया ।।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

Leave a Comment

और पढ़ें