वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कृष्ण-सुदामा की मित्रता ने दिया सच्ची मित्रता का संदेश, अन्नकूट महाप्रसाद व भंडारे के साथ भागवत कथा महोत्सव का भव्य समापन

5 Views

भीलवाड़ा, 17 नवम्बर। वर्तमान में सच्चे मित्र मिलना दुर्लभ है, जग में मित्रता हो तो कृष्ण-सुदामा जैसी। सुदामा के चरणों का कांटा भगवान ने अपने मुख से निकाला। वर्तमान युग में ऐसा कौन है जो मित्र के दुःख को बांटने के लिए अपने सुख छोड़ दे। संसार वाले तो मित्रता की आड़ में कांटे चुभाते है लेकिन कांटे निकालने का कार्य भगवान गोविन्द करता है। मित्र उसी को बनाना चाहिए जिसका मन पवित्र हो। दरिद्र वहीं है जिसके पास भगवान रूपी धन नहीं है। कृष्ण जैसा मित्र जिसके पास हो वह सुदामा कभी दरिद्र नहीं हो सकता। ये विचार छोटी हरणी स्थित श्री टेकरी के बालाजी काठियाबाबा आश्रम पर महन्त बनवारीशरण काठियाबाबा के सानिध्य में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव आयोजन के अंतिम दिन मंगलवार को व्यासपीठ से वृन्दावन के प्रख्यात कथावाचक गौरक्षक आचार्य महेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कृष्ण सुदामा चारित्र प्रसंग का वाचन करते हुए व्यक्त किए। सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन द्वारिका लीला, सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष प्रसंग का वाचन एवं व्यास पूजन पूर्णाहुति हुई। कथा समापन पर हनुमान टेकरी परिसर में अन्नकूट एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। महाआरती के साथ कथा का विश्राम हुआ। आचार्य महेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने सुदाम चरित्र प्रसंग सुनाते हुए मित्रता की परिभाषा समझाते हुए कहा कि सच्चा मित्र वहीं है जो हर दुःख-सुख में साथ रहे। कथा में जब दरिद्र सुदामा के द्वारिकाधीश भगवान कृष्ण से मिलने आने, भगवान के स्वयं उसे लेने द्वार पर जाने और भगवान कृष्ण द्वारा जल की बजाय आसूंओं से सुदामा के चरण धोने का प्रसंग साकार हुआ तो माहौल भावनापूर्ण हो गया और कृष्ण-सुदामा के जयकारे गूंज उठे। इस दौरान अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो दर पर सुदामा गरीब आ गया है, चावल की पोटली लेकर आए मोहन के द्वार जैसे भजनों ने भी माहौल भावमय कर दिया। श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव में अंतिम दिन भी कथा शुरू होने से लेकर अंत तक श्रद्धालु संगीतमय भक्तिरस में डूबे रहे। श्रीमद् भागवत कथा के दौरान बीच-बीच में भजनों की गंगा प्रवाहित होती रही। जैसे ही भजन शुरू होता श्रद्धालु अपनी जगह खड़े होकर नृत्य करने लगते। उन्होंने विभिन्न भजन गाए तो पांडाल में सैकड़ो श्रद्धालु नृत्य करने से खुद को नहीं रोक पाए

कथा के सूत्रधार महन्त बनवारीशरण काठियाबाबा ने हनुमानजी महाराज की कृपा से हुए इस आयोजन सफल बनाने के लिए सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कथा पांडाल में आकर गरिमा प्रदान करने वाले संत महात्माओं के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भीलवाड़ा के सर्व समाज एवं सभी हनुमानजी महाराज के भक्तों से ये आयोजन सफल हुआ। उन्होंने कलश यात्रा प्रभारी रेखाकंवर झाला, प्रेमलता शर्मा, मंजू पोखरना, शोभायात्रा प्रभारी मनोज सोनी, निखिल अग्रवाल, गोवर्धनलाल वैष्णव, प्रिंस सिसोदिया, पांडाल व्यवस्था का दायित्व संभाल रहे अंकित सोमानी एवं हर्ष राठी सहित भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले छोटी हरणी ग्रामवासियों की सेवाओं की सराहना की। मंच संचालन वेदाचार्य पंडित मुकेश शास्त्री ने किया।

कथा की पूर्णाहुति पर व्यास पीठ की पूजा एवं आरती करने वाले संत महात्माओं में टीकमगढ़ के महन्त रामदास महाराज, हाथीभाटा आश्रम के महंत संतदास महाराज, महंत बालकदास महाराज, महंत हरिदास, महंत प्रकाशानंद महाराज, महंत लालदास महाराज, संत सरजूदास, संत उपेन्द्रदास, संत दुर्वासादास, संत उमाकांत दास, संत धर्मदास, गोरखनाथ मंदिर पुष्कर के संत गीतानाथ आदि शामिल थे। आरती करने वाले श्रद्धालुओं में समाजसेवी प्रकाश छाबड़ा, कांतिलाल जैन, पूर्व सभापति मंजू पोखरना, उमराव संचेती, पराक्रम चौधरी, रमेश नेहरिया, सुरेन्द्र डांगी, राजेन्द्र सिंघवी, आशीष पोरवाल, डॉ. उमाशंकर पारीक, आजाद शर्मा, भगवानसिंह चौहान, रणजीतसिंह कारोही, पंडित अशोक शर्मा, छितरलाल लौहार, रेखाकंवर झाला, डॉ. उमेश शुक्ला, पंडित विष्णुप्रसाद भार्गव, रामसेवक कौशिक, गोवर्धनलाल वैष्णव, शांतिलाल चावला, देवीलाल भदाला, तेजसिंह पुरावत, गणपतसिंह पुरावत, समुन्द्रसिंह पुरावत, रामस्वरूप जाट, उदयलाल जाट, शंकर जाट, सत्यनारायाण जाट, बंशीलाल प्रजापत, भरत सोनी, गोपाल चौधरी आदि शामिल थे। श्याम श्यामा गौशाला के सदस्यों ने कथावाचक महेन्द्रकृष्ण शास्त्री एवं महंत बनवारीशरण काठियाबाबा का साफा पहना अभिनंदन किया गया। बागेश्वरधाम सुंदरकांड मण्डल के सदस्यों ने भी पांडाल व्यवस्था में सेवाएं प्रदान की। श्रीएकलिंग सेवा संस्थान के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कथा श्रवण करने ओर भंडारे में शामिल होने के लिए छोटी हरणी के साथ भीलवाड़ा के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हनुमान टेकरी पहुंचे थे।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

Leave a Comment

और पढ़ें

श्रीकृष्ण के प्रति अनन्य प्रेम और समर्पण की गाथा है रूक्मणी मंगल प्रसंग – विष्णुश्री कृष्णतनय महाराज चार दिवसीय श्री तुलसी शालिग्रामजी विवाह महामहोत्सव का भव्य शुभारंभ, कलश शोभायात्रा के साथ बही भक्ति की सरित

और पढ़ें

श्रीकृष्ण के प्रति अनन्य प्रेम और समर्पण की गाथा है रूक्मणी मंगल प्रसंग – विष्णुश्री कृष्णतनय महाराज चार दिवसीय श्री तुलसी शालिग्रामजी विवाह महामहोत्सव का भव्य शुभारंभ, कलश शोभायात्रा के साथ बही भक्ति की सरित