वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

1 Views

भीलवाड़ा ( बलराम वैष्णव):- क्षेत्र के त्रिवेणी संगम में शिव मंदिर प्रांगण में श्री बानोड़ा बालाजी के तत्वावधान में चल रहे श्री राम कृष्ण कल्कि शक्ति महायज्ञ की पांचवें दिन यज्ञ लक्ष्मी और चारभुजानाथ के फेरे के साथ महायज्ञ की पूर्णाहुति हुई । महायज्ञ की पूर्णाहुति पर 17 जोड़ों ने हवन कुंडों में आहुतियां लगाई । बानोड़ा बालाजी सेवा मंडल ने बताया कि त्रिवेणी संगम में शिव मंदिर प्रांगण में बानोड़ा बालाजी के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय पंच कुंडीय महायज्ञ में आसपास के 25 गांवों के 40 बैवाणो की भव्य शोभायात्रा के साथ विशाल कलश यात्रा के साथ हुई । पांचवें दिन शुक्रवार को प्रातः 7 बजे यज्ञ शाला में स्थापित देवी देवताओं व चारभुजा नाथ व भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की । महायज्ञ में बानोड़ा बालाजी आचार्यस्व एवं पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 17 जोड़ो ने हवन कुंड में भगवान श्री राम, शिवजी व षोडश मातृका सहित अन्य देवी-देवताओं की 1008 आहुतियां लगाई, दोपहर 2:15 बजे अश्व की पूजा कर यज्ञ लक्ष्मी और चारभुजानाथ के फेरे हुए, फेरे के दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाते हुए नाचते गाते हुए चले, बडे़ ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ चारभुजानाथ का विवाह सम्पन्न हुआ । शाम 3:15 बजे महायज्ञ की पूर्णाहुति के बाद महा आरती की गई । इसके बाद महाप्रसादी का भोग लगाकर प्रसादी वितरण की । यज्ञ शाला में सभी जोड़ों ने घर-परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की । महायज्ञ की पूर्णाहुति पर बड़ी संख्या में आसपास के गांवों से श्रद्धालु पहुंचे, जो भोलेनाथ, बानोड़ा बालाजी व चारभुजा नाथ के दर्शन करने के साथ ही यज्ञशाला की परिक्रमा कर रहे हैं । ग्रामीण महिलाओं युवतियां ने मेले में जमकर खरीददारी की । मेले में खरीददारी करने के साथ ही यहां लगे डॉलर चकरी और झूले का आनंद लिया ।।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

Leave a Comment

और पढ़ें

और पढ़ें