
भीलवाड़ा ( बलराम वैष्णव ):- क्षेत्र के रेणवास गांव में आज शुक्रवार को श्री लक्ष्मीनाथ फूलडोल महोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया, इस दौरान लक्ष्मी नाथ भगवान को छप्पन भोग लगाया । आयोजक समिति एवं समस्त ग्राम वासियों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रेणवास गांव में श्री लक्ष्मीनाथ भगवान के नाम श्री लक्ष्मीनाथ फूलडोल महोत्सव एवं छप्पन भोग का आयोजन शुक्रवार किया गया । जिसमे शुक्रवार को लक्ष्मीनाथ भगवान मदिर पर अभिषेक किया, अल सुबह 5 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ लक्ष्मीनाथ भगवान का अभिषेक व पूजा अर्चना कर हवन किया । इसके बाद भगवान लक्ष्मी नाथ को स्वर्णजड़ित आभूषण व पोशाक पहनाई । वही सायं 3:15 बजे भगवान लक्ष्मीनाथ को छप्पन भोग सजाया गया । सायं 4:15 बजे लक्ष्मीनाथ भगवान छप्पन भोग का भोग लगाकर महाआरती की गई, वही सायं 6 बजे लक्ष्मी नाथ भगवान की प्रति मूर्ति को रजत बैवाण में विराजमान करवाया, इसके बाद डीजे व ढोल-नगाड़े के साथ लक्ष्मीनाथ भगवान की शोभायात्रा मंदिर से प्रारंभ हुई, जो गांव के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी, ग्रामीणों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर लक्ष्मी नाथ भगवान की शोभायात्रा का स्वागत सत्कार किया । शोभायात्रा में भक्तगण भक्तिमय भजनों पर नाचते नाचते हुए चले ।।
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की
रेणवास गांव में श्री लक्ष्मीनाथ फूलडोल महोत्सव पर शुक्रवार को मंदिर पर भगवान का अभिषेक किया गया, इस दौरान रजत बैवाण के लिए एक भगवान लक्ष्मी नाथ जी की प्रतिमा का शुक्रवार सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा की, इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे, यह प्रतिमा बैवाण में स्थापित हुई, जो नगर भ्रमण किया ।।
Author: shiningmarwar
Super




