5 Views

भीलवाड़ा ( बलराम वैष्णव ):- क्षेत्र के बड़लियास कस्बे के एक युवक ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर अपने घर से 8 किलोमीटर दूर चौधरियास गांव में देवनारायण भगवान के मंदिर तक दंडवत यात्रा की । ग्रामीण हेमराज कीर में बताया की बड़लियास निवासी विनोद कीर ने चौधरियास गांव में स्थित देवनारायण भगवान से मनोकामना की थी, जो अब मनोकामना पूर्ण होने पर आज शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे अपने घर से डीजे ढोल-नगाड़े के साथ दंडवत यात्रा प्रारंभ की, तपती दोपहरी भी विनोद की भक्ति को नहीं रोक पाई और वह तेज धूप में भी दंडवत यात्रा करते हुए चौधरियास स्थित देवनारायण मंदिर पर पहुंचे, वहीं इसी दौरान रास्ते में लोगों ने जगह-जगह दंडवत यात्रा का स्वागत किया ।।
Author: shiningmarwar
Super




