5 Views

भीलवाड़ा ( बलराम वैष्णव ):- सवाईपुर से आकोला रोड़ पर गाय को बचाने की प्रयास में एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसमें बाइक सवार भुआ भतीजा घायल हो गये, घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय भेजा गया । सवाईपुर रोड़ पर खजीना व आकोला के बीच बड़लियास से सवाईपुर आ रही बाइक गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसमें भतीजा विशाल पिता ओमप्रकाश शर्मा निवासी बड़लियास व भुआ उमा पति सांवर जोशी उम्र 40 वर्ष निवासी जोधपुरिया, बस्सी हाल मुकाम बड़लियास घायल हो गए । घायलों को सवाईपुर चिकित्सालय लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया, इसके बाद परिजन दोनों भुआ-भतीजे को जिला मुख्यालय ले गए ।।
Author: shiningmarwar
Super




