10 Views

भीलवाड़ा ( बलराम वैष्णव ):- क्षेत्र के लसाड़िया गांव में गुरुवार रात्रि को चोरों ने आधा दर्जन कुओं को अपना निशाना बनाते हुए, कुओं पर लगें ट्रांसफार्मरों से ऑयल व कॉपर चुरा लिया । कोटड़ी थाना क्षेत्र के लसाड़िया गांव में गुरुवार को रात्रि को चोरों रामलाल पिता मांगू तेली, डुगा पिता छोगा गाड़री, गीता पत्नी तेजमल तेली, शंकर पिता खाना गाड़री, भैरु पिता सोनाथ गुर्जर व रामचंद्र पिता हजारी तेली के कुएं पर लगे ट्रांसफार्मर से ऑयल व कॉपर को चुरा लिया । एक ही रात में आधा दर्जन कुओं से चोरी की घटना से गांव में हड़कंप सा मच गया ।।
Author: shiningmarwar
Super




