वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

बजरी माफियों को पुलिस की लोकेशन देना पड़ा भारी, चार जने गिरफ्तार

46 Views


भीलवाड़ा ( बलराम वैष्णव ):- अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में संलिप्त, पुलिस की मोबाईल से लोकेशन रख बजरी माफियों को मोबाईल से सुचना देने के मामले में बड़लियास पुलिस ने चार जनों को गिरफ्तार किया । थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि अवैध बजरी खनन को लेकर माफियों को पुलिस कि लोकेशन देने के मामले में पुलिस ने बड़लियास थाना क्षेत्र के चांदगढ़ निवासी रतन पिता तारू ओड़ उम्र 46 वर्ष, मंगरोप थाना क्षेत्र के व्यास जी का बड़ला निवासी सुनील पिता जमना लाल जाट उम्र 19 वर्ष, हासियास निवासी बंजी सिंह पिता भगवान सिंह राजपूत उम्र 20 वर्ष व धांगड़ास निवासी हीरालाल पिता रामलाल भील उम्र 20 वर्ष को शांति भंग में गिरफ्तार किया गया । अवैध बजरी खनन/परिवहन पर लगातार कार्यवाही जारी है तथा पुलिस की लोकेशन रखने वाले गुप्स श्री देव व जिओ पर पुलिस द्वारा निगरानी रखी ।।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

Leave a Comment

और पढ़ें

और पढ़ें