6 Views
भीलवाड़ा ( बलराम वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र में बुधवार को आंवला नवमी मनाई गई । वही चारभुजा नाथ मंदिर में आंवला नवमी ( अक्षय नवमी ) के पावन अवसर पर भगवान का आंवले की मालाओं और पुष्पों से विशेष श्रृंगार किया गया । पुजारी भंवर दास वैष्णव ने बताया कि ढ़ेलाणा गांव में चारभुजानाथ मंदिर में हर वर्ष आंवला नवमी की भांति इस वर्ष भी पूजा-अर्चना कर भगवान को आंवले से बनी माला पहनाई । कार्तिक स्नान करने वाली महिलाओं व बालिकाओं ने आंवले के वृक्ष की पूजा-अर्चना की । धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक शुक्ल नवमी ( आंवला नवमी ) से पूर्णिमा तक भगवान विष्णु आंवले के वृक्ष में निवास करते हैं । इसी कारण इस दिन भगवान चारभुजा नाथ को आंवले की माला अर्पित करना और आंवले के वृक्ष की पूजा करना अत्यंत शुभ और अक्षय फलदायी माना जाता है ।।
Author: shiningmarwar
Super







