वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

श्रद्धा-भक्ति की त्रिवेणी में सराबोर हुआ भीलवाड़ा, रूक्मणी मंगल कथा में उमड़ा हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब, हल्दी-मेहंदी व महारास की धूम के बीच बारात लेकर पधारेंगे गढ़बोर चारभुजानाथ

61 Views

भीलवाड़ा, 18 नवम्बर। धर्मनगरी भीलवाड़ा की पुण्यधरा पर श्री तुलसी शालिग्राम विवाह महोत्सव सेवा समिति के तत्वावधान में श्री वल्लभ संकीर्तन सेवा संघ के संयोजन में पहली बार आयोजित होने जा रहे 16108 श्री तुलसी शालिग्रामजी विवाह महामहोत्सव की जिस मांगलिक घड़ी का इन्तजार लंबे समय से किया जा रहा था वह अब समाप्त होने वाली है। श्री तुलसी महारानी से विवाह करने के लिए राजाधिराज मेवाड़ धणी श्री गढ़बोर चारभुजानाथ पहली बार बारात लेकर भीलवाड़ा पहुंचने वाले है। बारात का गुरूवार शाम 5 बजे आयोजन के सूत्रधार गौवत्स विष्णुश्री कृष्णतनय महाराज एवं मुख्य आचार्य योगेन्द्र शर्मा के सानिध्य में पुर रोड रीको चौराहा स्थित पंचमुखी बालाजी मंदिर में भव्य स्वागत करने के लिए आयोजन समिति ने पूरी तैयारियां कर ली है। श्रीगढ़बोर चारभुजानाथ की बारात की अगवानी आयोजन समिति के सदस्यों के साथ भीलवाड़ावासी भक्तगण करेंगे। श्री तुलसी शालिग्रामजी विवाह महामहोत्सव में पाणिग्रहण संस्कार की रस्मे 20 नवम्बर को सुबह 8.15 बजे आजादनगर एमपीएस स्कूल ग्राउंड से प्रारंभ होगी। दिव्य बारात शोभायात्रा सुबह 8.15 बजे रामधाम से प्रारंभ होगी। मेवाड़ धणी श्री गढ़बोर चारभुजानाथ के साथ भीलवाड़ा के विभिन्न मंदिरों में स्थापित भगवान चारभुजनाथ बारात लेकर विवाह महामहोत्सव स्थल पधारेंगे। तोरण की रस्म सुबह 11.15 होगी। दोपहर 12.15 बजे पाणिग्रहण संस्कार होगा। बारात विदाई की रस्म शाम 5 बजे होगी।

 

चार दिवसीय महामहोत्सव के दूसरे दिन बुधवार सुबह आयोजन स्थल मेडिसिटी ग्राउण्ड में विवाह पूर्व की हल्दी एवं मेहंदी मनोरथ की रस्म उत्साह के माहौल में सम्पन्न हुई। महिलाओं ने तुलसी महारानी के जयकारे एवं गीत गाते हुए उल्लास के साथ मेहंदी हाथों में रचाई एवं हल्दी की रस्म निभाई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं पीले वस्त्र धारण करके आई थी। दोपहर में पांडाल में तीन दिवसीय रूक्मणी मंगल कथा के दूसरे दिन व्यासपीठ से आयोजन के सूत्रधार गौवत्स विष्णुश्री कृष्णतनय महाराज ने रूक्मणी विवाह से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का वाचन करते हुए भक्ति की ऐसी मधुर धारा प्रवाहित की जिसका रसपान करते हुए श्रद्धालुगण झूमते रहे। रूक्मणी मंगल कथा श्रवण करने भक्तों विशेषकर महिलाओं का ऐसा सैलाब उमड़ा कि विशाल पांडाल भी छोटा पड़ गया ओर जिसे जहां स्थान मिला वहीं बैठ श्रद्धा एवं भक्ति के साथ कथा श्रवण करता रहा। इस दौरान व्यास पीठ से कोई भी भजन शुरू ही श्रद्धालु झूमते हुए नाचते गाते रहे।

कथा के दूसरे दिन गौवत्स विष्णुश्री कृष्णतनय महाराज ने रूक्मणीजी के द्वारिकाधीश से ही विवाह करने के संकल्प एवं भावनाओं का ऐसी मार्मिक चित्रण किया कि कई श्रद्धालु भावुक होे उठे। उनकी कथा ठाकुरजी के प्रति असीम प्रेम, पारिवारिक ओर सामाजिक परिस्थितियों पर केन्द्रित रही। कथा के माध्यम से बताया गया कि रूक्मणी का द्वारिकाधीश श्रीकृष्ण के प्रति प्रेम, भक्ति, समपर्ण ओर विश्वास कितना उत्कृष्ट था। महाराजश्री ने कहा कि जो प्रभु से सच्चा प्रेम करते है प्रभु सदा उसके पास होते है। प्रभु सच्चे भावों के साथ सर्वस्व समर्पित कर दीजिए वह आपकी मनोकामना अवश्य पूर्ण करेंगे। रूक्मणीजी के तरह जो प्रभु की प्राप्ति की कामना ओर साधना करता है उसके प्रभु अवश्य मिलते है। प्रभु के प्रति हमारी भक्ति ओर प्रेम कैसा होना चाहिए ये रूक्मणीजी के जीवन से सीख सकते है। महाराजश्री ने बताया कि अभी मेवाड़ धणी गढ़बोर चारभुजानाथ यहां बारात लेकर आने वाले है ओर अगले वर्ष 5 से 12 नवम्बर तक हमे गढ़बोर चारभुजाजी के मायरा भरने के लिए जाना है। इस दौरान भागवत भक्ति की धारा प्रवाहित होगी।

कथा के दौरान उदासीन आश्रम के महामंडलेश्वर हंसाराम महाराज ने व्यास पीठ का अभिनंदन करने के साथ उद्बोधन में कहा कि भीलवाड़ा 16108 तुलसी का शालिग्रामजी से विवाह कर भक्ति एवं श्रद्धा का नया इतिहास रचने जा रहा है। नेपाल से इतनी बड़ी संख्या शालिग्रामजी के विग्रह यहां लाकर विवाह रचाने की पहल साधुवाद की पात्र है। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि मेवाड़ धणी गढ़बोर चारभुजाजी से ठाकुरजी बारात लेकर भीलवाड़ा आ रहे है तुलसी शालिग्रामजी के ऐसे भव्य विवाह आयोजन का साक्षी होने का सौभाग्य हमे मिल रहा है।

दूसरे दिन की कथा विश्राम पर व्यास पीठ का स्वागत अभिनंदन करने वालों में प्रधान कथा यजमान बालूलाल पोरवाल बड़लियास, कैलाश लाखोटिया परिवार, शकुन्तला चेचाणी, पंडित अशोक व्यास आदि शामिल थे। कथा के अंत में हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव के साथ व्यासपीठ की आरती की। मुख्य आचार्य योगेन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन में मंच संचालन डॉ. हंसा व्यास ने किया। आयोजन समिति के संयोजक डॉ. एस.एन. गग्गड़ ने बताया कि गढ़बोर चारभुजानाथ से बारात लेकर पधार रहे ठाकुरजी एवं बारातियों के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई है। बारात का प्रथम स्वागत आयोजन समिति के वरिष्ट उपाध्यक्ष छगनलाल जैन के निर्देशन में पंचमुखी बालाजी मंदिर पर होगा। समिति के उपाध्यक्ष हनुमान अग्रवाल ने बताया कि बारात का बिलिया में भी श्रद्धालु परिवारों द्वारा स्वागत किया जाएगा। इसके बाद बारात विश्राम स्थल आजादनगर स्थित आनंदम भवन पहुचेंगी। इससे पूर्व गुरूवार सुबह 10 बजे से मेडिसिटी ग्राउण्ड पर भात मनोरथ का आयोजन होगा एवं दोपहर एक से चार बजे तक रूक्मणी मंगल कथा होगी। कथा स्थल पर आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आए इसके लिए आयोजन समिति के गोविन्द भाटिया, रमेश त्रिपाठी, परमेश्वर पाराशर सहित कई कार्यकर्ता समर्पित भाव से सेवाएं देने में जुटे हुए है।

*महारास में छाया श्रद्धा एवं भक्ति का रंग*

विवाह महामहोत्सव के तहत मंगलवार रात 8 बजे से महारास एवं संगीत संध्या का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान प्रेम एवं भक्ति से ओतप्रोत अनुपम नजारा दिखा। इसमें सैकड़ो श्रद्धालु उत्साह के साथ शामिल हुए ओर तुलसी महारानीजी ओर ठाकुरजी के विवाह के उल्लासभरे माहौल में जमकर नृत्य किया। महारास में पारम्परिक वेशभूषा में श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। महारास में विशेष आकर्षण कोटा से आमंत्रित राधा कृष्ण समूह द्वारा राजस्थानी वेशभूषा में सामूहिक धूमर एवं महारास का आयोजन रहा। भीलवाड़ा के कई कलाकारों ने भजनों एवं गीतों के माध्यम से ठाकुरजी की भक्ति की।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

Leave a Comment

और पढ़ें

श्री तुलसी शालिग्राम जी विवाह महामहोत्सव में तलवार गरबा और राजस्थानी घूमर की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, कालिका माता की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र कदम फाउंडेशन की अध्यक्षा रेखा कंवर झाला के नेतृत्व में महिलाओं ने महारास एवं संगीत संध्या में दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

श्रीकृष्ण के प्रति अनन्य प्रेम और समर्पण की गाथा है रूक्मणी मंगल प्रसंग – विष्णुश्री कृष्णतनय महाराज चार दिवसीय श्री तुलसी शालिग्रामजी विवाह महामहोत्सव का भव्य शुभारंभ, कलश शोभायात्रा के साथ बही भक्ति की सरित

और पढ़ें

श्री तुलसी शालिग्राम जी विवाह महामहोत्सव में तलवार गरबा और राजस्थानी घूमर की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, कालिका माता की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र कदम फाउंडेशन की अध्यक्षा रेखा कंवर झाला के नेतृत्व में महिलाओं ने महारास एवं संगीत संध्या में दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

श्रीकृष्ण के प्रति अनन्य प्रेम और समर्पण की गाथा है रूक्मणी मंगल प्रसंग – विष्णुश्री कृष्णतनय महाराज चार दिवसीय श्री तुलसी शालिग्रामजी विवाह महामहोत्सव का भव्य शुभारंभ, कलश शोभायात्रा के साथ बही भक्ति की सरित