वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

खेल मैदान में दिखा जीतो सदस्यों का दमखम, बैडमिंटन-पिकलबॉल प्रतियोगिताओं में किया प्रतिभा प्रदर्शन

24 Views

भीलवाड़ा, 23 नवम्बर। जीतो भीलवाड़ा चैप्टर एवं यूथ विंग के संयुक्त तत्वावधान में बैडमिन्टन एवं पिकलबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुर रोड स्थित ब्रिट्टी स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जीतो भीलवाड़ा चैप्टर के चेयरपर्सन डॉ. संपत जैन ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्ेश्य युवाओं एवं समाज के सदस्यों में खेल भावना को प्रोत्साहित करना, हेल्थ एवं फिटनेस के प्रति सजगता एवं अनुशासन व आपसी मेलमिलाप को मजबूती प्रदान करना था। जीतो भीलवाड़ा के चीफ सैकेट्री अकिन चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्थान बैडमिन्टन संघ की चयन समिति के कैलाश अजमेरा, अन्तरराष्ट्रीय बैडमिन्टन प्लेयर राजेश भदादा, भीलवाड़ा पिकलबॉल के संस्थापक भूपेन्द्र मोगरा, सह संस्थापक अतुल सोमानी रहे।

इवेंट कन्वीनर ललित जैन एवं को-कन्वीनर सिद्धार्थ मारू ने बताया कि बैडमिन्टन एवं पिकलबॉल प्रतियोगिता में सिंगल एवं डबल इवेंट में आयु वर्ग के आधार पर अलग-अलग श्रेणियां रखी गई थी ताकि सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों को अपनी-अपनी प्रतिभा प्रदर्शन का उचित अवसर प्राप्त हो सके। आयोजन को सफल बनाने में जीतो यूथ विंग के चेयरपर्सन प्रतीक बुलिया एवं चीफ सैकेट्री अभि जैन ने भी सक्रिय भूमिका निभाई ओर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक करने के साथ युवाओं को प्रतिभा प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित भी करते है। इस तरह के आयोजन युवाओं में आपसी सम्पर्क भी मजबूत करते है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के उत्साहवर्द्धन के लिए अभिषेक खंजाची, प्रवीण ओस्तवाल, प्रतीक शाह, अर्पित चौधरी, यश सिंघवी, अशोक सामर, निशांत जैन, राकेश दुग्गड़, निकिता जैन, मोनिका रांका, सोनल छाबड़ा, रितिका पाटनी, सिद्धार्थ कावड़िया, अंशुल जैन, संयम जैन, समीक्षा जैन सहित जीतो भीलवाड़ा चैप्टर, यूथ विंग एवं लेडिज विंग के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
पिकलबॉल स्पर्धा में विभिन्न श्रेणियों में विजता रहे खिलाड़ियों में मेन सिंगल (18 से 36 वर्ष) में संदर्भ जैन, मैन्स डबल में (18 से 36 वर्ष) आदित्य एवं आर्चिल जैन, मैन सिंगल में (36 वर्ष से अधिक) प्रशांत छाजेड़, मैन्स डबल (36 वर्ष से अधिक) में सिद्धार्थ मारू एवं प्रशांत छाजेड़, मिक्स डबल में (18 से 36 वर्ष) प्रथम भण्डारी एवं अचिरा सुराणा शामिल है।
इसी तरह बैडमिन्टन स्पर्धा में विभिन्न श्रेणियों में विजता रहे खिलाड़ियों में मेन सिंगल (18 वर्ष से कम) में सिद्धार्थ देशहरा, मेन सिंगल (18 से 36 वर्ष) में ऋषि जैन, मेन सिंगल (36 वर्ष से अधिक) में संपत जैन, मैन्स डबल में (36 वर्ष से अधिक) आनंद एवं संजीव जैन, मिक्स डबल (36 वर्ष से अधिक) संजीव जैन एवं पूजा जैन, वुमेन सिंगल (18 से 36 वर्ष) में अचिरा सुराणा, वुमन सिंगल (31 वर्ष से अधिक) में रोमा जैन, मेन डबल (31 वर्ष से अधिक) में नमन जैन एवं सौरभ, वुमेन डबल में (31 वर्ष से अधिक) में रोमा एवं पूजा तथा मिक्स डबल (18-36 वर्ष) में तिजिल जैन एवं भव्य जैन शामिल है।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

Leave a Comment

और पढ़ें

16108 श्री तुलसी-शालिग्राम विवाह महोत्सव में उमड़ा आस्था का महासागर, भक्ति के इतिहास में दर्ज हुआ भीलवाड़ा का नाम; हाथी पर सवार होकर तोरण मारने पहुंचे मेवाड़ धणी श्रीगढ़बोर चारभुजानाथ

और पढ़ें